Agra News: आगरा में नकली पनीर के मामले कुछ बढ़ते ही जा रहे है। इस समय शादी-विहाह का सीजन शुरू होते ही मिलावटखोर सक्रिय हो गए है। इसी सिलसिले में खाद्य विभाग की टीम ने कुबेरपुर टोल प्लाजा पर एक बड़ी कार्रवाई में 840 किलो नकली पनीर बरामद कर उसे नष्ट कर दिया। यह पनीर हरियाणा से आगरा लाया जा रहा था और इसे स्थानीय डेयरियों तक पहुंचाकर बाजार में बेचने की तैयारी थी। टीम के अनुसार यह पूरा माल बेहद घटिया गुणवत्ता का था और स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह असुरक्षित पाया गया।
Agra News: कैसे पकड़ा गया पूरा मामला
गुरुवार देर रात खाद्य विभाग की टीम को हरियाणा से आने वाली एक पिकअप वैन पर शक हुआ। वाहन नंबर ( UP.82.BT.8209 ) को रोककर जांच की गई तो उसमें 7 बड़े ड्रम भरे मिले। जब इन्हें खोला गया तो तेज बदबू आने लगी। ड्रमों में मक्खियां और मच्छर भी दिखाई दिए। यह देखकर टीम ने मौके पर ही नमूने लेकर लैब जांच के लिए भेज दिए। शुरुआती जांच में ही यह साफ हो गया कि पनीर खाने लायक नहीं है। इसके बाद पूरा माल को नष्ट कर दिया गए। ड्राइवर से पूछताछ में पता चला कि यह पनीर पलवल ( हरियाणा ) से लोड करके आगरा के विभिन्न डेयरियों में पहुंचाया जाना था। ड्राइवर बिल, बाउचर या मालिक का नाम तक नहीं बता सका।
सस्ते दम में मिल रहा था नकली पनीर
खाद्य विभाग ने बताया कि मिलावटखोर आमतौर पर नकली पनीर बनाने में सस्ते केमिकल्स, रिफाइंड ऑयल, स्टार्च और सिंथेटिक सामग्री का इस्तेमाल करते है। वे इसे 100 से 120 रूपये प्रति किलो में तैयार कर लेते है और आगे डेयरियों को 180 रूपये किलो तक बेच दिया जाता है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि कई जगह डेयरियों पर यह पनीर ग्राहकों को 300 से 320 रूपये किलो तक बेची जाती थी। यही असली पनीर की कीमत है मुनाफा अच्छा होता था।
शादी-विवाह के सीजन में जब अचानक मांग बढ़ जाती है, तब ऐसे मिलावटखोर रात-रात भर ऑन-डिमांड सप्लाई करते है। विभाग के अनुसार पिछले एक महीने में ही आगरा में 15 क्विंटल से अधिक नकली दूध, घी और पनीर पकड़ा जा चुका है।

शादी के सीजन में खतरा क्यों बढ़ जाता है?
सहलाग़ ( शादी-विवाह ) के समय बाजार में दूध, पनीर, खोया और मिलाइयों की खपत कई गुना बढ़ जाती है। मांग बढ़ती ही असली पनीर की कीमतें बढ़ जाती है और इसी अवसर का फायदा उठाकर मिलावटखोर नकली पनीर सप्लाई शुरू कर देते है। डेयरियों में अक्सर इतनी जांच नहीं होती, इसीलिए वे भी सस्ते में स्टॉक खरीदकर आगे बेच देते है।
मिलावटी पनीर से स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है जैसे
- फूल पॉइजनिंग
- पेट में संक्रमण
- एलर्जी
- लिवर पर बुरा असर
- लंबे समय तक सेवन करने पर क्रॉनिक बीमारियां
इस घटना में बरामद पनीर में रासायनिक गंध और खराब गुणवत्ता साफ दिखाई दे रही थी, इसीलिए इसे तुरंत नष्ट किया गया।
नकली पनीर पहचानने के आसान तरीके
हालांकि आम आदमी के लिए असली-नकली पनीर पहचानना कठिन होता है, फिर भी कुछ आसान तरीके है
- मसले पर तेल निकलना – नकली पनीर को दबाने पर पानी के साथ हल्का तेल दिखता है।
- टुकड़ा टूटना – सस्ता नकली पनीर टूटकर बिखर जाता है।
- तेल जैसी गंध – रिफाइंड ऑयल और केमिकल की अजीब गंध आती है।
- अच्छी तरह पकता नहीं – सब्जी में डालने पर जल्दी घुल जाता है या रबड़ जैसा हो जाता है।
- रंग सफेद और ज्यादा चमकदार – सिंथेटिक पनीर बहुत ज्यादा सफेद और चिकना लगता है।
खाद्य विभाग की सख्त कार्रवाई जारी
टीम लगातार छापेमारी कर रही है और डेयरियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। जिन डेयरियों में बिना बिल-बुक के स्टॉक मिल रहा है, उनकी भी जांच की जा रही है। अधिकारी लोगों से भी अपील कर रहे है कि संदिग्ध पनीर या डच दिखे तो तुरंत खाद्य विभाग को सूचना दे। विभाग ने साफ कहा है कि मिलावट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में भरी जुर्माना, लाइसेंस रद्द और जेल तक का प्रावधान है। टीम का कहना है कि आगामी कुछ हफ्तों तक और अधिक कड़ी निगरानी रखेगी ताकि शादी के मौसम में लोगों की सेहत से खिलवाड़ न हो।
Agra News: आगरा में FSDA का बड़ा छापा: 2 हजार लीटर दूध और 81 किलो पनीर पकड़ा गया
Agra News: आगरा में नकली पनीर फैक्ट्री पर छापा
Agra Crime: आगरा में हनी ट्रैप का बड़ा खुलासा, ब्लैकमेलिंग में यूपी पुलिस का सिपाही गिरफ्तार






