Agra weather News: आगरा में एक बार फिर सर्द मौसम ने अपनी पूरी ताकत दिखा दी है। गुरुवार सुबह से ही आगरा शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। हालात ऐसे रहे कि एक्सप्रेसवे और प्रमुख सड़कों पर दृश्यता लगभग शून्य हो गई। सुबह 11:30 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
पिछले दो दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अचानक कोहरे की वापसी ने लोगों को चौका दिया। तापमान में आई गिरावट के कारण ठंड का असर और ज्यादा महसूस किया जा रहा है। खासकर सुबह और रात के समय सर्दी प्रकोप बढ़ गया है।
तापमान में गिरावट, ठंड का असर तेज
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में न्यूनतम तापमान गिरकर लगभग 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अधिकतम तापमान भी सीमित दायरे में बना हुआ है ठंडी हवाओ और नमी के कारण ग़लन भरी ठंड महसूस की जा रही है। पिछले कुछ दिनों के तापमान पर नजर डालें तो साफ पता चलता है कि रात के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है, लेकिन अब ठंड धीरे-धीरे अपने चरम की ओर बढ़ रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान और नीचे जा सकता है।
पिछले दिनों का तापमान रिकॉर्ड
बीते एक सप्ताह में आगरा का तापमान कुछ इस प्रकार रहा
- न्यूनतम तापमान: 8 से 10 डिग्री सेल्सियस
- अधिकतम तापमान: 23 से 27 डिग्री सेल्सियस
दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत जरूर मिल रही है, लेकिन सुबह और रात में ठंड लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर रही है।
एक्सप्रेसवे पर दृश्यता शून्य, वाहन चालकों को परेशानी
घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर आगरा-लखनऊ, यमुना और अन्य एक्सप्रेसवे पर देखने को मिला। कई स्थानों पर दृश्यता 10-20 मीटर तक सिमट गई, जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस ने सुबह के समय वाहनों को धीमी गति से चलाने और फॉग लाइट के इस्तेमाल करने की सलाह दी। हालांकि इसके बावजूद कई जगह जाम जैसी स्थिति बनी रही। खासकर स्कूल बसों, ऑफिस जाने वालों और लंबी दूरी के यात्रियों को अतिरिक्त समय लगाना पड़ा।

Agra weather News: ट्रेनों के संचालन पर भी असर
कोहरे का असर रेल यातायात पर भी साफ दिखाई दिया। बाहरी क्षेत्रों में घना कोहरा होने के कारण कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चली।
- ताज एक्सप्रेस
- वंदे भारत
- शताब्दी एक्सप्रेस
जैसी प्रमुख ट्रेनें भी 30 मिनट से 1 घंटे तक की देरी से संचालित हुई। यात्राओं को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा और कई लोगों की आगे की कनेक्टिंग यात्राएं भी प्रभावित हुई।

वायु गुणवत्ता में गिरावट, AQI बढ़ा
मौसम साफ रहने के बाद भी आगरा की हवा पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक ( AQI ) 170 के आसपास दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। शहर के विभिन्न इलाकों में प्रदूषण का स्तर अगल-अगल रहा, लेकिन सबसे ज्यादा प्रदूषित क्षेत्र के रूप में शाहजहां गार्डन सामने आया, जहां AQI 170 तक पहुंच गया।
स्वास्थ्य पर असर, डॉक्टरों की सलाह
एसएन मेडिकल कॉलेज के रेस्पिरेटरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार का कहना है कि हवा में मौजूद अति सूक्ष्म कण ( PM.2.5 ) कार्बन मोनोऑक्साइड और ओजोन का स्तर बढ़ने से सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों को परेशानी हो सारी है
डॉक्टरों की सलाह
- सुबह और देर रात टहलने से बचें
- बुजुर्ग, बच्चे और अस्थमा मरीज बाहर निकलने समय मास्क पहनें
- बंद जगहों में धूप और वेंटिलेशन का ध्यान रखें
कैसे रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार
- दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप निकाल सकती है
- सुबह और रात में कोहरा बने रहने की संभावना
- अगले कुछ दिनों तक ठंड में और इजाफा संभव
विभाग का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ और नमी के कारण कोहरे की स्थिति फिलहाल बनी रह सकती है।
लोगों के लिए जरूरी सावधानियां
- कोहरे में वाहन चलाते समय फॉग लाइट का उपयोग करें
- हाइवे और एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीड से बचें
- गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें
- स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत डॉक्टरों से संपर्क करें
Agra News: आगरा में घना कोहरा, ताजमहल ओझल, तापमान गिरा 20 दिसंबर तक अलर्ट जारी











