Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मेट्रो रेल परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। लंबे समय से जिस आधुनिक परिवहन व्यवस्था का इंतजार शहरवासी कर रहे थे, अब वह सपना धीरे-धीरे हकीकत में बदल रहा है। आगरा मेट्रो का पहला कॉरिडोर शहर के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण इलाकों को जोड़ने जा रहा है, जिससे आम लोगों को न केवल सस्ता बल्कि तेज और जाम मुक्त सफर मिलेगा।
आगरा मेट्रो का पहला कॉरिडोर
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ( UPMRC ) ने आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर के लिए किराया संरचना जारी कर दी है। यह कॉरिडोर ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा तक बनाया जा रहा है। इसकी कुल लम्बाई लभभग 14 किलोमीटर है और इसमें 13 स्टेशन प्रास्ताविक है। फिलहाल ताज पूर्वी से मन: कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो का संचालन शुरू हो चुका है और शेष हिस्से पर तेजी से काम चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार, अगले साल अप्रैल 2026 तक आगरा मेट्रो आरबीएस कॉलेज स्टेशन तक पहुंच जाएगी, जिससे यात्राओं को और अधिक सुविधा मिलेगी।
सिर्फ 40 रूपये में पूरा सफर
आगरा मेट्रो की सबसे बड़ी खासियत इसका किफायती किराया है। ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा तक पूरे सफर के लिए यात्राओं को सिर्फ 40 रूपये चुकाने होंगे। यह किराया ऑटो और अन्य साधनों की तुलना में काफी कम है। आज की तारीख में इसी दूरी के लिए ऑटो से सफर करने पर 80 से 100 रूपये तक खर्च करने पढ़ते है, वह भी जाम में फंसने की की गारंटी के साथ। मेट्रो न सिर्फ पैसे बचाएगी बल्कि समय की भी बड़ी बचत करेगी।
किराया सूची ( Fare Chart )
UPMRC द्वारा जारी किराया इस प्रकार है
- एक स्टेशन तक – 10 रूपये
- दो स्टेशन तक – 15 रूपये
- 3 से 6 स्टेशन – 20 रूपये
- 7 से 9 स्टेशन – 30 रूपये
- 10 से 13 स्टेशन – 40 रूपये
- 14 से 17 स्टेशन – 50 रूपये
- 18 या उससे अधिक स्टेशन – 60 रूपये
इस किराया संरचना से साफ है कि मेट्रो हर वर्ग के यात्रियों के लिए सुलभ बनाई गई है।
किन इलाकों को मिलेगा सीधा फायदा
पहले कॉरिडोर में आने वाले प्रमुख स्टेशन है:
- ताज पूर्वी गेट
- मन:कामेश्वर
- एसएन मेडिकल कॉलेज
- आगरा कॉलेज
- राजा मंडी
- आरबीएस कॉलेज
- सिकंदरा
इन इलाकों में रोजाना हजारों छात्र, कर्मचारी और व्यापारी आवागमन करते है। मेट्रो शुरू होने से इन सभी को बड़ी राहत मिलने वाली है।
जाम से मिलेगी आजादी
आगरा शहर में ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या है, खासकर ताजगंज राजा मंडी, एमजी रोड और सिकंदरा जैसे इलाकों में। मेट्रो के आने से सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा, जिससे जाम की समस्या भी काफी हद तक दूर होगी। ऑटो ई-रिक्शा और बसों में जहां सफर अनिश्चित समय में पूरा होता है, वहीं मेट्रो तय समय पर यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाएगी।
दूसरा कॉरिडोर भी तेजी से निर्माणाधीन
आगरा मेट्रो का दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनाया जा रहा है। यह लगभग 16 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें 14 स्टेशन होंगे। पहले चरण में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक और दूसरे चरण में आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक मेट्रो ट्रैक बनाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि दिसंबर तक दूसरा कॉरिडोर भी पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद लगभग 30 किलोमीटर का सफर सिर्फ 60 रूपये में मेट्रो से किया जा सकेगा।

एक देश-एक कार्ड से मिलेगी अतिरिक्त छूट
UPMRC ने नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) यानी एक देश-एक कार्ड की सुविधा भी शुरू की है। इस कार्ड से मेट्रो टिकट लेने पर यात्रियों को 10 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इस कार्ड का इस्तेमाल मेट्रो के सभी स्टेशनों पर किया जा सकेगा और यात्रियों को बार-बार लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह कार्ड स्मार्ट कार्ड की तरह काम करेगा।
Agra News: आम लोगों की उम्मीदें
शहर के लोगों को आगरा मेट्रो से काफी उम्मीदें है। छात्र, नौकरीपेशा लोग और व्यापारी सभी इसे समय और पैसे की बचत वाला साधन मान रहे है। मेट्रो के पूरी तरह चालू होने के बाद आगरा की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
Agra News: कोहरे का कहर: रात में रोडवेज बसों की टाइमिंग बदली, 25% बसें होंगी कम
Agra Weather News: सुबह-सुबह घने कोहरे की वापसी, एक्सप्रेसवे पर दृश्यता शून्य











