---Advertisement---

Agra News: आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, पुल से गिरा लकड़ी का स्लीपर चलती कार में घुसा

Published On: January 19, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा में मेट्रो पुल से गिरा लकड़ी का स्पीपर कार के शीशे में घुसा
---Advertisement---

Agra News: शहर में मेट्रो परियोजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। खंदारी चौराहे के पास मेट्रो के निर्माणाधीन पुल से एक भारी लकड़ी का स्लीपर अचानक नीचे सड़क पर चल रही कार पर गिर गया। स्लीपर सीधे कार के फ्रंट शीशे को तोड़ता हुआ अंदर जा घुसा और चालक के सिर के बेहद पास से निकल गया। इस हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा मेट्रो के सिकंदरा कॉरिडोर के लिए हाइवे पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान हुआ। आईएसबीटी के पास सर्विस रोड से एक कार गुजार रही थी। उसी दौरान ऊपर पुल पर चल रहे निर्माण कार्य से एक भारी लकड़ी का स्लीपर नीचे गिर गया। स्लीपर इतनी तेजी से गिरा कि कार के शीशे को तोड़ते हुए अंदर तक पहुंच गया। आसपास के लोगों का कहना है कि अगर स्लीपर कुछ इंच और अंदर गिरता, तो चालक के सिर पर सीधा वार होता और बड़ा हादसा हो सकता था। चालक कुछ ही इंच के अंतर से बच गया।

हादसे में कार चालक के सिर और हाथ में चोट आई है। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत चालक को बाहर निकाला। घायल चालक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार चालक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। चालक ने बताया कि वह सामान्य गति से सड़क पर गाड़ी चला रहा था, तभी अचानक पत्थर जैसी कोई भारी चीज ऊपर से गिरने का एहसास हुआ। कुछ पल के लिए उसे समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। जब उसने शीशा टूटा हुआ देखा, तब हादसे की गंभीरता का अंदाजा हुआ।

मेट्रो ब्रिज से गिरा स्पीपर, बाल-बाल बचा कार चालक

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मेट्रो निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है। ऊपर पुल पर काम चल रहा है, लेकिन नीचे से वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है। न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है और न ही सुरक्षा जाल लगाए गए हैं। लोगों का कहना है कि यह हादसा किसी भी बड़े नुकसान में बदल सकता था। यदि स्लीपर सीधे चालक के सिर पर लगता, तो जान भी जा सकती थी।

इस मामले में मेट्रो प्रशासन की ओर से कहा गया है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ऊपर से लकड़ी का स्लीपर गिरा था। हादसे की जांच की जा रही है। निर्माण एजेंसी से जवाब तलब किया गया है और लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही गई है। प्रशासन ने यह भी कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

यातायात कुछ देर रहा प्रभावित

हादसे के बाद कुछ समय के लिए सर्विस रोड पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

पहले भी उठ चुके है सवाल

यह पहली बार नहीं है जब आगरा में मेट्रो निर्माण को लेकर सुरक्षा पर सवाल उठे हों। इससे पहले भी कई जगहों पर निर्माण सामग्री गिरने और जाम लगने की शिकायतें सामने आ चुकी है। इसके बावजूद सुरक्षा इंतजामों में सुधार न होना चिंता का विषय बना हुआ है।

इस घटना में चालक की जान बच जाना राहत की बात है, लेकिन यह हादसा मेट्रो निर्माण के दौरान बरती जा रही लापरवाही को उजागर करता है। सवाल यह है कि जब तक कोई बड़ा नुकसान नहीं होता, तब तक क्या सुरक्षा को गंभीरता से नहीं लिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण स्थल के नीचे से गुजरने वाले रास्तों पर या तो यातायात रोका जाए या फिर मजबूत सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

आगरा न्यूज़: आगरा सराफा बाजार में हड़कंप, कर्ज में डूबा चांदी व्यापारी अचानक गायब

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment