---Advertisement---

Agra News: आगरा में सर्द हवाओ का कहर, जानिए आगे कैसे रहेगा मौसम

Published On: January 25, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा में तेज धूप के साथ बर्फीली हवा
---Advertisement---

Agra News: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर पश्चिमी हवाओ के प्रभाव से आगरा सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शनिवार और रविवार को दिनभर तेज और बर्फीली हवाएं चलती रहीं जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तेज हवा के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा, वहीं सुबह और शाम के समय सर्दी का असर ज्यादा महसूस किया गया।

शनिवार की सुबह से ही शहर में तेज हवा चलनी शुरू हो गई थी। हवा की रफ्तार कई बार 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। ठंडी हवा के कारण लोगों को घर से बाहर निकलने में परेशानी हुई। सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोग भी गर्म कपड़ों में पूरी तरह लिपटे नजर आए। दिनभर सूरज निकलने के बावजूद ठंड का असर कम नहीं हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। तेज हवाओं के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहा। शाम ढलते ही ठंड का असर और बढ़ गया।

रविवार की सुबह भी शहरवासियों को तेज बर्फीली हवाओ का सामना करना पड़ा। हालांकि सुबह से ही तेज धूप थी इस कारण लोगों मै थोड़ी राहत थी। हवा की ठंडक इतनी ज्यादा थी कि लोग गर्म जैकेट, स्वेटर और शॉल में लिपटे नजर आए। खासतौर पर दोपहिया वाहन चालकों और बुजुर्गों को ठंड से ज्यादा परेशानी हुई। हालांकि रविवार होने से स्कूल और शिक्षण संस्थान बंद होने से बच्चों को राहत मिली। बच्चों के माता-पिता ने भी राहत की सांस ली, क्योंकि ठंड के मौसम में बच्चों को सुबह स्कूल भेजना मुश्किल हो जाता है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के और सक्रिय होने से आगामी दिनों में मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है। वैज्ञानिक ने बताया कि रविवार को न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और पश्चिमी उष्ण कटिबंधीय हवाओं के प्रभाव से 27 जनवरी को आगरा और आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। हल्की से मध्यम बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना है। बारिश होने पर ठंड और बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुसार के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक आगरा में ठंडी हवाएं चलती रहेंगी। आसमान में बादल छाए रह सकते है और 27 जनवरी को बारिश की संभावना 80% बनी हुई है। बारिश के बाद तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे ठंड का असर बढ़ सकता है। कुल मिलाकर पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगरा में मौसम पूरी तरह बदल चुका है। लोगों को आने वाले दिनों में ठंड और बारिश दोनों के लिए तैयार रहना होगा।

मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर सुबह और देर शाम के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने को कहा गया है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। इस मौसम में सर्दी, खांसी और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में गर्म कपड़े, पहनें, गरम पेय पदार्थों का सेवन करें और ठंडी हवा से बचाव करें।

Agra Weather: आगरा में बदला मौसम, कई जगह पर बारिश हुई, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड

पानी के बढ़े बिलों पर आगरा में बवाल, जलकल विभाग पर मनमानी के आरोप

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment