---Advertisement---

Agra News: नगर आयुक्त के निर्देश पर हाउस टैक्स वसूली तेज, बड़े बकायेदारों पर कड़ी कार्रवाई

Published On: January 29, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा नगर निगम की हाउस टैक्स वसूली हुई तेज
---Advertisement---

Agra News: आगरा नगर ने हाउस टैक्स वसूली को लेकर अब पूरी तरक से शांति रुख अपना लिया है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के स्पष्ट आदेश के बाद शहरभर में बड़े बकायेदारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। खासतौर पर उन करदाताओं को निशाने पर लिया गया है, जिन पर 50 हजार रूपये से अधिक का हाउस टैक्स बकाया है।

नगर आयुक्त के आदेश के तहत राजस्व विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में संजय प्लेस, ताजगंज, लोहामंडी, हरिपर्वत और छत्ता जोन में विशेष कार्रवाई की गई है। नगर निगम प्रशासन का साफ कहना है कि बार-बार नोटिस देने के बावजूद टैक्स जमा न करने वालों के खिलाफ अब किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।

हाउस टैक्स वसूली अभियान के तहत संजय प्लेस क्षेत्र में नगर निगम के अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 दुकानों को सील कर दिया। जानकारी के अनुसार इन दुकानों पर करीब 30 लाख रुपये का हाउस टैक्स बकाया था। पहले इन दुकानदारों को बिल और रिमांड नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद भी करदाताओं ने भुगतान नहीं किया।

नगर निगम की कार्रवाई से घबराकर 10 दुकानदारों ने मौके पर ही अपना हाउस टैक्स जमा करा दिया, जबकि 11 दुकानों को सील कर दिया गया। सील की गई दुकानों पर करीब 19.50 लाख रुपये से अधिक का टैक्स अभी भी बकाया बताया जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद संजय प्लेस के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने स्पष्ट आदेश दिए है कि 50 हजार रूपये से अधिक के बकायेदारों को मार्क कर उनके खिलाफ शक्ति से कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा है कि लगातार नोटिस देने के बावजूद भुगतान न करने वालों पर कुर्की वारंट, बैंक खाते सीज करने और संपत्ति सील करने जैसी कार्रवाई की जाए। नगर निगम प्रशासन का मानना है कि बड़े बकायेदारों पर सख्ती करने से राजस्व वसूली में तेजी आएगी और नगर निगम की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी।

नगर आयुक्त ने हाल ही में हाउस टैक्स वसूली की पूरी जानकारी ली। इस दौरान ताजगंज और लोहामंडी जोन में 40 प्रतिशत से भी कम राजस्व वसूली पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इन दोनों जोनों में तुरंत वसूली अभियान तेज करने के आदेश दिए गए है। वहीं हरिपर्वत और छत्ता जोन में 40 प्रतिशत से अधिक वसूली होने पर संतोष व्यक्त किया गया। नगर आयुक्त ने साफ कहा कि सभी जोनों को समान रूप से लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में काम करना होगा।

आगरा नगर निगम के आयुक्त अंकित खंडेलवाल

नगर आयुक्त ने सभी राजस्व निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि 31 जनवरी तक वार्षिक राजस्व वसूली लक्ष्य के मुकाबले कम से कम 80 प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जाए। नगर निगम का वार्षिक राजस्व वसूली लक्ष्य लगभग 125 करोड़ रुपये रखा गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की वित्तीय मजबूती के लिए राजस्व वसूली बेहद जरूरी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कर्मचारियों को फील्ड में सक्रिय रहते हुए कार्य करने का आदेश किया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर ढील पाई जाती है तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संजय प्लेस क्षेत्र में की गई कार्रवाई का नेतृत्व जोनल अधिकारी अवधेश कुमार ने किया। इस दौरान कर अधीक्षक अक्षय कुमार, राजस्व निरीक्षक नितिन कणवाल सहित अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

नगर नियम प्रशासन ने कहा है कि हाउस टैक्स वसूली को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जिन बकायेदारों ने अभी तक हाउस टैक्स जमा नहीं किया है तो उनसे अपील की गई है कि वे समय रहते ही अपना बकाया हाउसटैक्स जमा कर दें, अनावश्यक करवाई से बचे। नगर निगम का कहना है कि हाउस टैक्स से मिलने वाली राशि शहर की सफाई, सड़क, जल आपूर्ति और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए बेहद जरूरी है।

राज चौहान हत्याकांड: आगरा में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी अरबाज ढेर, दो बदमाश घायल

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment