Agra News: आगरा में लगातार हो रही बारिश ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। कई प्रमुख चौराहों और सड़कों पर जलभराव होने से रोड पर गड्ढे हो गए है जिसके वजह से लोगों को लंबा जाम और धीमे यातायात का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह से ही शहर के कई हिस्सों में सड़कें पानी से भर गई, जिससे दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, स्कूल के वाहन और आम नागरिक परेशान रहे।
इन इलाकों में सबसे ज्यादा जलभराव
आगरा ट्राफिक पुलिस के अनुसार वाटर वर्क्स चौराहा, जीवनी मंडी चौराहा, गधा पाड़ा और सुल्तानगंज पुलिया सहित कई क्षेत्रों में जलभराव कि स्थिति बनी। सड़कों पर पानी भरने के कारण वाहनों की गति धीमी हो गई कई स्थानों पर लंबी कतारें लग गई। जलभराव के बावजूद यातायात व्यवस्था को सुचाऊ बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की टीम लगातार मौके पर मौजूद रही।
पुलिसकर्मियों ने प्रभावित क्षेत्रों में वाहनों को सुरक्षित मार्ग से निकालने और ट्रैफिक को नियंत्रित करने का प्रयास किया। साथ ही लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।

प्रशासन की निगाह हालत पर
लगातार बारिश के कारण नगर निगम हालत पर काबू नहीं कर पा रही है। और नगर के कई हिस्सों में जलनिकासी व्यवस्था की भी परीक्षा हो रही है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है नगर निगम की टीम पूरी कोशिश कर रही है कि जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी निकालना जाये। बारिश ने आगरा की यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर दिया है।
पुलिस पूरी मुस्तैदी (Agra News)
पुलिस टीम पूरी मुस्तैदी के साथ मौके पर मौजूद है और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। पुलिस की लोगों से अपील है कि बारिश के दौरान जलभराव वाले मार्गों से गुजरते समय वाहन चालक धीमी गति रखे। जहां अधिक पानी भरा हो, वहां वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। दोपहिया वाहन चालक विशेष सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचे।
Agra News: आगरा में फिर धंसी सड़क, कमला नगर में 20 फीट गहरा गड्ढा, बड़ा हादसा टला




