Agra News: आगरा में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए है। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के बिचपुरी इलाके में मंगलवार शाम एक सर्राफा व्यापारी से दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने व्यापारी के हाथ से सोने के जेवर और जरूरी कागजात से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पीड़ित व्यापारी नीरज कुमार बिचपुरी में विजय मेडिकल स्टोर के पास अपनी सर्राफा की दुकान चलाते है। रोजाना की तरह मंगलवार शाम करीब 6 बजे वह दुकान बंद कर अपने गांव अटूस के लिए निकले थे। रास्ते में जैसे ही वह बिचपुरी मार्ग पर सदरवन गांव के आगे अंसल एपीआई के पास पहुंचे, तभी यह घटना हुई।
कुछ ही सेकंड में वारदात को दिया अंजाम
व्यापारी अपने वाहन से जा रहे थे, तभी पीछे से एक काले रंग की बाइक पर सवार तीन युवक आए। व्यापारी को कुछ समझ में आता, इससे पहले ही बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से बैग छीन लिया। बैग में करीब 60 ग्राम सोने के आभूषण और कुछ जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। घटना इतनी तेजी से हुई कि व्यापारी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे।
पुलिस ने शुरू किया जांच अभियान (Agra Crime)
घटना केi सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई। बिचपुरी पुलिस चौकी इंचार्ज मोहित मालिक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। इलाके में नाकाबंदी कर चेकिंग भी की जा रही है। शुरुआती जांच में यह मामला सुनियोजित लूट का प्रतीत हो रहा है, जिसमें बदमाशों ने पहले व्यापारी की रेकी की फिर वारदात को अंजाम दिया।
फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और लूटा गया माल बरामद किया जाएगा।
Agra News: आगरा के नगला रामबल में अवैध गैस रिफिलिंग का भड़फोड़, 17 सिलेंडर जब्त, आरोपी फरार









