---Advertisement---

Agra Crime News: पैसे के विवाद में भाई बना कातिल, बहन की गोली मारकर हत्या

Published On: February 5, 2026
Follow Us
Agra Crime News: आगरा में बहन की गोली मारकर हत्या के बाद रोते परिजन
---Advertisement---

Agra Crime News: आगरा जिले में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक भाई ने अपनी ही सगी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी दो दोस्तों के साथ आया था और बिजली ठीक कराने का बहाना बनाकर घर दरवाजा खुलवाया। जैसे ही दरवाजा खुला, आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पूरी घटना का विवरण

मृतका की पहचान अनीता कुशवाहा के रूप में हुई है, जो अपने पति श्याम के साथ आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत अर्जुन नगर इलाके में रहती थी। बुधवार रात करीब 8 बजे अनीता के भारी हरि सिंह अपने दो दोस्त के साथ उसके घर पहुंचा। मृतका के पति श्याम के अनुसार, आरोपी ने दरवाजा खटखटाते हुए कहा कि घर की बिजली में खराबी है और उसे ठीक करनी है। इस बात पर भरोसा कर अनीता की भतीजी ने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही एक आरोपी ने श्याम के ऊपर तमंचा तान दिया, जबकि दूसरे ने स्थिति को संभाल लिया। इसी दौरान साला हरिसिंह ने अनीता के सिर में गोली मार दी। गोली सिर के आर-पार हो गई और अनीता की मौके पर ही मौत हो गई।

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी अपने दोनों साथियों के साथ फरार हो चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिशा।

परिवार में पहले से चल रहा था विवाद

पुलिस जांच और परिजनों के बयान के अनुसार, भाई-बहन के बीच रुपयों और गहनों के लेन-देन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया गया कि हरि सिंह करीब चार साल पहले एक आपराधिक मामले में जेल गया था। जेल जाने से पहले उसने अपनी बड़ी बहन अनीता को कुछ रुपये और गहने दिए थे। हरि सिंह की जमानत के लिए जब अनीता को पैसों की जरूरत पड़ी, तो अनीता ने अपने पास रखे रुपये और गहने बेचकर उसकी जमानत कराई।

जेल से बाहर आने के बाद हरि सिंह लतातार अपनी बहन से गहने और रूपये वापस मांग रहा था। अनीता का कहना था कि गहने और पैसे उसकी जमानत में खर्च हो चुके है और अब वापस करने के लिए मेरे पास कुछ भी नहीं बचा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा हुआ। परिजनों और पड़ोसियों के मुताबिक, हरि सिंह ने इससे पहले भी अनीता पर जानलेवा हमला किया था।

छोटी बहन का बयान:(Agra Crime News)

मृतका की छोटी बहन मंजू ने बताया कि हरि सिंह क्रिमिनल दिमाग का है। वह अक्सर कहता था कि गहने बाइक नहीं है और अनीता ने उसे धोखा दिया है। मंजू का कहना है कि जिसने मेरी बहन को मारा है, वह गुंडा-बदमाश है। मेरी बहन ने उसकी जमानत कराई थी, फिर भी वह दुश्मनी निभा रहा था। घटना के बाद परिजन सदमे में है। मृतका की एक एक वाहन ने रोते हुए कहा कि यदि कानून हाथ में होता, तो वह खुद आरोपी को गोली मार देती। परिवार का कहना है कि हरि सिंह से उन्होने पहले ही रिश्ता तोड़ लिया था।

डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बताया कि भाई-बहन के बीच लंबे समय से लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

यह घटना केवल एक हत्या नहीं, बल्कि भरोसे और रिश्तों के खून की कहानी है। जिस बहन ने भाई को जेल से बाहर निकलवाया, उसी भाई ने पैसों और गहनों की लालच में उसकी जान ले ली।

Agra News: पति से नहीं बना शारीरिक संबंध, देवर के साथ रहने का दबाव: आगरा में FIR दर्ज

सरकारी राशन की कालाबाजारी: आगरा के खेरागढ़ में 29 कुंतल चावल पकड़ा गया

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment