---Advertisement---

Agra Crime News: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर 20.615 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Published On: March 15, 2026
Follow Us
Agra Crime News: आगरा में गांजा तस्कर गिरफ्तार
---Advertisement---

Agra Crime News: आगरा में अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जीआरपी पुलिस ने आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया और उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से कुल 20.615 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। बरामद किए गए गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रूपये बताई जा रही है।

चेकिंग अभियान के दौरान हुई गिरफ्तारी

उत्तर प्रदेश शासन के आदेश पर रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अवैध तस्करी रोकने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान में जीआपी आगरा कैंट की टीम स्टेशन परिसर में सभी यात्राओं पर नजर रख रही थी। चेकिंग के दौरान दो युवक पुलिस को कुछ अलग तरीके के दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की और उनके हाथ में लगे बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से बड़ी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

दोनों आरोपी अलग-अलग ज़िलों के निवासी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विनय प्रताप (20) पुत्र संजीव निवासी ग्राम औररुद थाना बिछवा जिला मैनपुरी और अनिल (21) पुत्र सुखवीर निवासी बारहनगर साबर रोड थाना आमपुर जिला कासगंज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी गांजे की खेप लेकर कही सप्लाई करने जा रहे थे। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किस जगह पहुंचाया जाना था, पुलिस इसका पता लगने में लगी है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

इस मामले में जीआरपी थाना आगरा कैंट में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और उनके तस्करी के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है।

रेलवे स्टेशनों पर बढ़ाई गई निगरानी (Agra Crime News)

रेलवे पुलिस के अधिकारियों के अनुसार प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए रेलवे स्टेशनों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। यात्रियों और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में भी रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा ताकि अवैध तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।

Agra News: आगरा में 606 पेटी शराब पकड़ी: जनरेटर बॉडी छिपाकर हो रही थी तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment