---Advertisement---

Agra Crime News: आगरा में ढाबे पर आधी रात फायरिंग, गोली लगने के बाद भी मालिक ने हलालवर को दबोचा

Published On: February 14, 2026
Follow Us
Agra Crime News: आगरा के शाहगंज में ढाबे पर फायरिंग के बाद दबोचा आरोपी
---Advertisement---

Agra Crime News: आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया कहासुनी मारपीट में बदल गई और देखते ही देखते फायरिंग हो गई। घटना में ढाबा संचालक जब्बार उस्मानी के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए फायरिंग करने वाले युवक को मौके पर ही धर दबोचा लिया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

शाहगंज थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर तिराहे के पास स्थित चाचा ढाबा पर रात करीब 12:30 बजे कुछ युवक खाना खाने पहुंचे थे। पहले से मौजूद युवकों और बाद में पहुंचे दूसरे पक्ष के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। ढाबे के कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ती चली गई। इसी दौरान एक युवक ने तमंचा निकाल लिया और ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग कर दी। अचानक चली गोली से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।

फायरिंग के दौरान एक गोली ढाबा संचालक जब्बार उस्मानी के पैर में जा लगी, जबकि दूसरी गोली सड़क के डिवाइडर से टकराई। गोली लगते ही ढाबे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल होने के बावजूद जब्बार उस्मानी ने साहस का परिचय दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से फायरिंग करने वाले युवक को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि भीड़ ने आरोपी के हाथ से तमंचा भी छीन लिया। घटना के बाद आरोपी के अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही सराय ख्वाजा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल ढाबा संचालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। थाना शाहगंज पुलिस का कहना है कि विवाद के कारणों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से किसी बात को लेकर तनाव था। हालांकि पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। फिलहाल शुरुआती जांच में यह मामला आपसी रंजिश और कहासुनी से जुड़ा बताया जा रहा है। ढाबे पर देर रात तक ग्राहकों की भीड़ रहती है। ऐसे में अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में भी घटना को लेकर चर्चा रही।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के विवाद को बढ़ाने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें। साथ ही हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ाने के संकेत दिए हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अटलपुरम फेस 3 में 215 आवासीय भूखंडों का पंजीकरण शुरू, 16 मार्च अंतिम तिथि

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment