---Advertisement---

Agra Crime News: आगरा में चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा बरामद, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Published On: March 29, 2026
Follow Us
Agra Crime News: आगरा में अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
---Advertisement---

Agra Crime News: आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित किया है। पुलिस उपायुक्त (नगर) के निर्देशक में क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बंबा रोड की ओर से एक संदिग्ध युवक कार में अवैध असलहा लेकर आ रहा है। सूचना मिलने ही पुलिस टीम सतर्क हो गई और तुरंत मौके पर घेराबंदी की योजना बनाई गई।

पुलिस ने सीएनजी पंप के पास बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ ही समय बाद एक अर्टिगा कार वहां पहुंची, जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस को सामने देख चालक घबरा गया और उसने कार को तेजी खुले मैदान में खड़े एक ट्रक में अपनी गाड़ी ठोक दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान शाकिर निवासी खंदौली के रूप में हुई। पुलिस द्वारा की गई तलाशी में उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। साथ ही उसकी कार को भी कब्जे में ले लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह सब्जी बेचने का काम करता है और कभी-कभी किराए पर गाड़ी भी चलाता है। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह लोगों को डराने धमकाने और अपना रौब दिखाने के लिए अवैध तमंचा अपने पास रखता था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल दिया गया। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी का किसी आपराधिक गिरोह से कोई संबंध तो नहीं है और साथ ही पुलिस ये भी पता लगने में लगी है कि असलाह कहा से खरीदा गया है। इस घटना के बाद ट्रांस यमुना क्षेत्र में पुलिस की निगरानी और बढ़ा दी गई है। लगातार चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि शहर में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

Agra News: आगरा में दंगल का जोश: बास मोहन सहाय में उमड़ी भीड़, भानु प्रताप को मिला बड़ा समर्थक

Agra News: आगरा रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई: अवैध वेंडर और किन्नर गिरफ्तार, 10 दिन का अभियान तेज

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment