---Advertisement---

Agra Crime News: आगरा में बड़ा खुलासा: 24 घंटे में पकड़ा गया अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह, 5 वाहन बरामद

Published On: April 1, 2026
Follow Us
Agra Crime News: आगरा में वाहन चोर गिरोह गिरफ्तार
---Advertisement---

Agra Crime News: आगरा में थाना न्यू आगरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरोह लंबे समय से अलग अलग राज्यों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तार आरोपियों को शमशान घाट के पास से दबोचा गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 चोरी की मोटरसाइकिल और एक ऑटो बरामद किया है। बरामद वाहनों की कीमत लाखों रूपये बताई जा रही है।

पूछताछ में आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए है। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह खासतौर पर भीड़भाड़ वाले इलाकों और पार्किंग स्थलों को निशाना बनाता था। आरोपी पहले रेकी करते थे और फिर मौका पाकर वाहन चोरी कर लेते थे। इसके बाद ये लोग चोरी के वाहनों के नंबर प्लेट बदल देते थे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता था। कई मामलों में आरोपी फर्जी दस्तावेज तैयार कर वाहनों को दूसरे राज्यों में बेचने की तैयारी में थे।

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं था, बल्कि राजस्थान समेत अन्य राज्यों में भी सक्रिय था। आरोपी चोरी किए गए वाहनों को सीमावर्ती इलाकों में खपाने की फिराक में रहते थे। गिरोह के सदस्य आपस में संपर्क बनाए रखने के लिए अलग अलग मोबाइल नंबर और फर्जी पहचान का इस्तेमान करते थे। इससे पुलिस को लंबे समय तक इनके नेटवर्क तक पहुंचने में दिक्कत होती रही।

पुलिस आधीकार्यों के अनुसार, इस मामले में सफलता का मुख्य कारण सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सटीक सूचना रही। पुलिस ने तकनीकी साबूत के आधार पर आरोपियों की पहचान की और फिर उनकी लोकेशन ट्रेस कर करवाई की। थाना न्यू आगरा पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं घटनाओं पर लगाम लगाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह में और भी सदस्य शामिल हो सकते है, जिनकी तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अब तक इस गिरोह ने कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और किन-किन इलाकों में उनकी सक्रियता रही है।

Agra News: आगरा में बड़ा बदलाव: 14 हजार लोगों ने छोड़ा LPG, अब हर घर में PNG गैस की मांग

Agra Crime News: आगरा में चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा बरामद, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment