मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर अब भारत के लोगों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। आगरा के इंजीनियर आबूधाबी में फंसे योगेश शर्मा इस समय संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी आबूधाबी में फंसे हुए है। ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के कारण हालात अचानक बदल गए है, जिससे वाहन काम कर रहे भारतीय नागरिकों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
योगेश शर्मा पिछले करीब ढाई साल से आबूधाबी की एक स्टील कंपनी में इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। उनके अनुसार, जिस इलाके में उनकी कंपनी स्थित है, वहां से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर अमेरिका का एक बेस कैंप है। हाल ही में ईरान द्वारा किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों के कारण इस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
मिलाइल और ड्रोन हमलों से बढ़ी चिंता
योगेश शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार सायरन बजने की आवाज सुनाई दे रही है। आसमान में मिसाइल और ड्रोन की गतिविधियां भी देखी गई हैं। हालांकि, संयुक्त अरब अमीरात की सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों और बंकरों में भेज दिया है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा सभी विदेशी नागरिकों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है और लोगों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
एयरपोर्ट बंद होने से भारत लौटने में परेशानी
वर्तमान स्थिति के कारण आबूधाबी सहित आसपास के कई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा है, जिससे वहां फंसे लोगों के लिए अपने देश लौटना फिलहाल संभव नहीं हो पा रहा है। योगेश शर्मा ने बताया कि एयरपोर्ट बंद होने के कारण वे भारत वापस नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही हालात सामान्य होंगे और उड़ान सेवाएं शुरू होंगी, वे तुरंत भारत लौटने की कोशिश करेंगे।
उनके परिवार के सदस्य आगरा में लगातार उनके संपर्क में हैं और उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। हालांकि योगेश ने अपने परिवार को भरोसा दिलाया है कि वे सुरक्षित स्थान पर हैं और सरकार की ओर से सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
Agra Nagar Nigam: आगरा में हाउस टैक्स बकायेदारों पर बड़ा एक्शन, चौराहों पर लगाए गए नाम








