---Advertisement---

आगरा में युवक की मौत के बाद जागा प्रशासन, कालिंदी विहार रोड का निर्माण अगले हफ्ते से शुरू

Published On: February 21, 2026
Follow Us
कालिंदी विहार आगरा की खराब सड़क
---Advertisement---

आगरा के कालिंदी विहार क्षेत्र में खराब सड़क के कारण हुए हादसे में युवक की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। लंबे समय से खराब पड़ी सड़क और जाम की समस्या से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। आगरा नगर निगम ने सीएम ग्रिड योजना के तहत टेडी बगिया से कालिंदी विहार और सुभाष पार्क से मारुति एस्टेट तक सड़क को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने का काम अगले सप्ताह से शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और चयनित निर्माण एजेंसी को सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जैसे ही आवश्यक तैयारियां पूरी होंगी, निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र के लाखों लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

हादसे के बाद प्रशासन ने तेज की कार्रवाई

कालिंदी विहार क्षेत्र की 100 फीट रोड लंबे समय से बदहाल स्थिति में थी। सड़क पर गड्ढे और अव्यवस्था के कारण आए दिन हादसे हो रहे थे। हाल ही में इसी सड़क पर हुए एक दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने प्रशासन से सड़क को जल्द ठीक कराने की मांग की थी।

कालिंदी विहार रोड

घटना के बाद नगर निगम और प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और लंबित परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस सड़क को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने की योजना पहले ही बनाई जा चुकी थी, लेकिन टेंडर प्रक्रिया और शिकायतों के कारण इसमें देरी हो रही थी।

करीब 70 करोड़ रूपये की लागत से बनेगी मॉडल रोड

नगर निगम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस परियोजना पर करीब 70 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें टेढ़ी बगिया से कालिंदी विहार एनएच-19 तक करीब 2.88 किलोमीटर और सुभाष पार्क से कोठी मीना बाजार होते हुए मारुति एस्टेट तक करीब 3.40 किलोमीटर सड़क को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा।
इस मॉडल रोड में सड़क चौड़ीकरण के साथ-साथ आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इसमें डिवाइडर, बेहतर ड्रेनेज सिस्टम, फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट और ट्रैफिक प्रबंधन से जुड़े आवश्यक सुधार शामिल होंगे। इससे सड़क सुरक्षित और व्यवस्थित बनेगी।

अतिक्रमण हटाकर सड़क को बनाया जाएगा चौड़ा

परियोजना के तहत सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने से सड़क की चौड़ाई बढ़ेगी और यातायात सुचारू रूप से चल सकेगा। इसके अलावा डबल लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिससे वाहनों की आवाजाही आसान होगी। नगर निगम के कार्यवाहक मुख्य अभियंता ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और निर्माण एजेंसी को काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण कार्य जल्दी तरीके से किया जाएगा ताकि लोगों को कम से कम परेशानी हो।

Agra Crime News: आगरा में दीवार काटकर ज्वैलर्स की दुकान में चोरी, तिजोरी काट लाखों के जेवर चोरी, CCTV हार्ड डिस्क भी ले गए बदमाश

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment