Agra News: आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 1 अप्रैल से 19 अप्रैल तक भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती रैली उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के भर्ती क्षेत्र के अतंर्गत आयोजित की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है। भर्ती प्रक्रिया के लिए पहले चरण में ऑनलाइन कॉमन एंट्रेस एग्जाम पास कर चुके अभ्यर्थियों को ही बुलाया गया है। अब इन अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता, मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
12 जिलों से आएंगे लगभग 19 हजार अभ्यर्थी
इस भर्ती रैली में उत्तर प्रदेश के 12 जिलों से करीब 19 हजार अभ्यर्थी भाग लेनें। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आने को देखने हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के व्यापक इंतजाम किए है। स्टेडियम परिसर और आसपास के इलाकों में पुलिस बल, आर्मी इंटलिजेंस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई है। हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी और अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था भी लागू की गई है।
31 मार्च से लागू ट्रैफिक डायवर्जन
भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 31 मार्च से ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, प्रतिदिन शाम 6 बजे से अगले दिन सुबह 9 बजे तक रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा। अवंतीबाई चौराहे से स्टेडियम की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। वहीं सदर बाजार और ग्वालियर रोड को ओर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है।
करीब 10 प्रमुख प्वाइंट्स पर यातायात पुलिस की तैनाती की गई है और बैरिकेडिंग लगाई गई है ताकि ट्रैफिक व्यवस्था बनी रहे। भारी वाहनों को भी निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से ही गुजरने की अनुमति दी गई है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
भर्ती रैली के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया है। स्टेडियम के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आर्मी इंटेलिजेंस, स्थानीय पुलिस और एसओजी की टीमें मिलकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अभ्यर्थियों को दलालों से सावधान रहने की सलाह
भारतीय सेना की ओर से अभ्यर्थियों को साफ आदेश दिए गए है कि वे किसी भी दलाल या फर्जी एजेंट के झांसे में न आएं। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और योग्यता आधारित है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक Join Indian Army वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें और निर्धारित समय पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो।
रैली के दौरान प्रवेश और व्यवस्थाएं
रैली में शामिल हैवन वाले अभ्यर्थियों को मुख्य गेट के बजाय निर्धारित प्रवेश द्वारा से स्टेडियम में प्रवेश दिया जाएगा। यह प्रवेश मार्ग सदर बाजार की ओर स्थित गेट के पास से तय किया गया है। रैली के दौरान एक लेन पर पूरी तरह से वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी ताकि अभ्यर्थिक की आवाजाही में किसी प्रकार की बाधा न आए। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी अभ्यर्थिक को समय से पहले पहुंचना होगा और कोविड या अन्य स्वास्थ्य नियमों का पालन करना होगा।
पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट (Agra News)
एसीपी राम प्रवेश गुप्ता के अनुसार, स्टेडियम के आसपास के मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च से 19 अप्रैल तक पूरे क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। रात 12 बजे से सुबह 9 बजे तक भी कुछ रूट्स पर ट्रैफिक में बदलाव किया गया है, ताकि सुबह के समय भर्ती प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।
Agra News: आगरा में शादी बना मातम: तालाब में डूबे दो युवक, एक कि हालत नाजुक







