Agra News: आगरा जनपद की ग्राम पंचायत ऊंचा के अंतर्गत आने वाले गांव बास मोहन सहाय में आयोजित विशाल दंगल ने क्षेत्र में एक बार फिर पारंपरिक भारतीय खेलों के प्रति लोगों की रुचि को जीवंत कर दिया। इस आयोजन में युवाओं की भारी भागीदारी देखने को मिली, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि आज भी ग्रामीण परिवेश में पारंपरिक खेलों का महत्व कम नहीं हुआ है।
दंगल में युवाओं का जोश देखने लायक था। बड़ी संख्या में युवा पहलवानों ने इसमें हिस्सा लिया और अपने दमखम का प्रदर्शन किया। इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि आज भी ग्रामीण युवाओं में कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों के प्रति गहरी रुचि बनी हुई है। दर्शकों ने हर मुकाबले का उत्साहपूर्वक आनंद लिया और पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।
मुख्य मुकाबले में हरिकेश पहलवान की जीत
दंगल का सबसे बड़ा रोमांचक मुकाबला हरियाणा के हरिकेश पहलवान और पंजाब के सोनू पहलवान के बीच हुआ। दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिसमें हरिकेश पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। इस मुकाबले के लिए 31,000 रूपये का इनाम रखा गया था, जिसे विजेता को दिया गया। दूसरे प्रमुख मुकाबले में राजेश पहलवान और श्यामवीर पहलवान कुंडाल के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। यह मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ, जिसके बाद दोनों पहलवानों को 6,000-6,000 रूपये देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा कई अन्य कुश्तियां भी कराई गई, जिनमें 1,100, 2,100, 5,100, और 21,000 रूपये तक के इनाम रखे गए।

गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
इस दंगल के आयोजन में कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। श्री दर्शन सिंह चौहान, श्री सुभाष बघेल और अन्य सहयोगियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री श्याम जी प्रॉपर्टीज के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।
भानु प्रताप सिंह चौहान ने किया संबोधन
दंगल काe दौरान समाजसेवी और प्रधान पद के संभावित प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह चौहान ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, साहम और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने युवाओं को खेलों से जुड़ने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन के दौरान भानुप्रताप सिंह चौहान को जनता का जबदस्त समर्थन मिला। ग्रामीणों ने उनके कार्यों की सराहना की और बताया कि वह लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में सक्रिय है। लोगों ने उन्हें आगामी प्रधान चुनाव के लिए भी मजबूत उम्मीदवार बताया।
ग्रामीण संस्कृति को मिला बढ़ावा (Agra News)
यह दंगल केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं था, बल्कि यह ग्रामीण संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने का माध्यम भी बना। इस आयोजन ने गांव के लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकता को मजबूत किया। दंगल के दौरान गांव में मेले जैसा माहौल देखने को मिला। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं ने भी इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया। चारों ओर उत्साह और उमंग का माहौल था, जिसने इस कार्यक्रम को और खास बना दिया।
Agra News: आगरा रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई: अवैध वेंडर और किन्नर गिरफ्तार, 10 दिन का अभियान तेज








