---Advertisement---

Agra News: बुकिंग के नामपर बुलाया, फिर पीटकर लूट लिया आगरा की सनसनीखेज वारदात

Published On: April 3, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा में बैंड संचालक पर हमला CCTV में कैद
---Advertisement---

Agra News: आगरा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बैड संचालक को बुकिंग के बहाने बुलाकर न सिर्फ बेरहमी से पीटा गया बल्कि नगदी और मोबाइल भी लूट लिया गया। घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बोदला सिकंदरा रोड स्थित शिव शक्ति बैंड के संचालक रूप किशोर को कुछ लोगों ने बैंड बुकिंग के बहाने दुकान पर बुलाया। जैसे ही मौके पर पहुंचे, पहले से मौजूद आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और अचानक हमला बोल दिया।

प्रायक्षदर्शिक के मुताबिक, आरोपियों ने रूप किशोर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान उनके सिर, हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें आई। घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। हमलावरों ने न केवल मारपीट की बल्कि दुकान में रखी नगदी और जेब में मौजूद पैसे भी लूट लिय। इसके बाद आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

घायल रूप किशोर ने घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान कर कर रही है। फिलहाल आरोपियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जगदीशपुरा थाना पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Agra News: आगरा से AAP की बड़ी पदयात्रा, युवाओं के रोजगार और शिक्षक भर्ती पर सरकार घिरी

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment