---Advertisement---

Agra News: आगरा कैंट स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरी महिला, CCTV वायरल

Published On: March 2, 2026
Follow Us
Agra News: चलती ट्रेन हादसा आगरा
---Advertisement---

Agra News: आगरा रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते हुए प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ी। गनीमत रही कि महिला ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच नहीं फंसी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला

आसपास के लोगों के अनुसार महिला का छोटा बच्चा पहले से ही ट्रेन के डिब्बे में मौजूद था। ट्रेन के चलने के बाद महिला घबराहट में जल्दी-जल्दी डिब्बे में चढ़ने की कोशिश करने लगी। जैसे ही उसने हैंडल पकड़कर पैर रखने का प्रयास किया, उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह प्लेटफॉर्म पर गिर गई। घटना अचानक होने से आसपास खंडे यात्रियों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने तुरंत दौड़कर महिला को संभाला। रेलवे स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। राहत की बात यह रही कि महिला को गंभीर चोट नहीं आई।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि ट्रेन धीरे-धीरे प्लेटफॉर्म से आगे बढ़ रही है और महिला तेजी से चढ़ने की कोशिश कर रही है। इसी दौरान उसका पैर फिसल जाता है और वह नीचे गिर जाती है। वीडियो सामने आने के बाद यह घटना चर्चा का विषय बन गई है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत सहायता उपलब्ध कराई गई। महिला और उसके बच्चे दोनों सुरक्षित हैं।

रेलवे की अपील (Agra News)

घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें। थोड़ी सी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करना सभी यात्रियों के लिए अनिवार्य है। अधिकारियों ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर समय से पहुंचना और ट्रेन रुकने के बाद ही चढ़ना-उतरना सुरक्षित तरीका है। जल्दबाजी में उठाया गया एक कदम जानलेवा साबित हो सकता है।

पहले भी हो चुके है ऐसे हादसे

रेलवे स्टेशनों पर चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने के दौरान हादसे पहले भी सामने आ चुके हैं। अक्सर यात्री समय बचाने या ट्रेन छूटने के डर से जोखिम उठा लेते हैं। रेलवे प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं। इनमें चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने से बचना, प्लेटफॉर्म की पीली लाइन के पीछे खड़ा रहना और बच्चों पर विशेष ध्यान रखना शामिल है। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि थोड़ी सी असावधानी बड़ा खतरा बन सकती है। हालांकि इस बार महिला सुरक्षित बच गई, लेकिन हर बार किस्मत साथ दे, यह जरूरी नहीं।

Agra Crime News: आगरा में ऑटो चालक की हत्या, शराब पिलाकर नाले में फेका

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment