---Advertisement---

Agra News: आगरा ट्रांसपोर्ट नगर हादसा: डीजल टैंक फटने से मैकेनिक झुलसा हालत नाजुक

Published On: March 17, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा ट्रांसपोर्ट नगर डीजल टैंक हादसा
---Advertisement---

Agra News: आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर इलाक़े से एक गंभीर हादसे की खबर सामने आई है, जिसने एक बार फिर से कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए है। ट्रक की मरम्मत के दौरान अचानक से डीजल टैंक फट गया, जिससे पास में काम कर रहा एक मैकेनिक बूरी तरह झुलस गया। घटना उस समय हुई ट्रांसपोर्ट नगर में एक ट्रक की मरम्मत का काम चल रहा था। मइकैनिक टैंक के पास काम कर रहा था, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ और टैंक फट गया। धमाके के साथ आग की लपटें उठीं, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए और अफरा तफरी मच गई।

इस हादसे में ककरैठा निवासी मैकेनिक वासुदेव गंभीर रूप से झुलस गया। उसके शरीर का बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने तुरंत उसे बचाने की कोशिश की और आनन फानन में एसएन हॉस्पिटल पहुंचाया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसपोर्ट नगर जैसे व्यस्त इलाके में इस तरह के काम अक्सर बिना किसी सुरक्षा मानकों के किए जाते है। ज्वलनशील पदार्थों से जुड़े कार्यों में जरूरी सावधानियां बरतना अनिवार्य होता है, लेकिन यहां नियमों की अनदेखी आम बात बन चुकी है। डीजल टैंक या अन्य ज्वलनशील की मरमत से पहले उसे पूरी तरह गैस-फ्री करना जरूरी होता है। इसके साथ ही फायर सेफ्टी उपकरण, उचित वेंटिलेशन कर्मचारियों की मौजूदगी भी बेहद जरूरी होती है।

LPG Booking New Rule: अब मिस्ड कॉल से मिनटों में बुक होगा गैस सिलेंडर, इंडियन ऑयल ने जारी किए नए नंबर

agranewsdaily.com

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment