Agra News: उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा में पर्यावरण नियमों की अनदेखी एक नामचीन पांच सितारा होटल को मंहगी पड़ गई। फतेहाबाद रोड स्थित होटल रेडिशन में कोयले की अंगीठी जलाए जाने की सूचना पर नगर निगम की टीम ने छापा मारकर करवाई कि। जांच के दौरान होटल परिसर में कई जगहों पर जलती हुई भट्ठियां मिली, जिन्हें तुरंत बुझवाया गया। आरोपी सही पाए जाने पर नगर निगम ने होटल प्रबंधक पर 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया और भविष्य में नियमों के उल्लंघन पर सख्त करवाई कि चेतावनी दी।
कैसे सामने आया मामला
नगर निगम को मंगलवार को शिकायत मिली थी कि फतेहाबाद रोड पर स्थित एक प्रतिष्ठित पांच शिकार होटल में बॉनफायर और कोयले की अंगूठियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह क्षेत्र ताज ट्रिपेजियम जोन ( TTZ ) में आता है, जहां प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियां पर पूरी तहर प्रतिबंध है। यह रोक सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लगाई लाई थी। शिकायत मिलने ही नगर निगम की विशेष टीम मौके पर पहुंची और होटल परिसर की गहराई से जांच की।
होटल में जलती मिलीं कई भट्ठियां
छापेमारी के दौरान नगर निगम अधिकारियों को होटल के किचन और खुले परिसर में कोयले से जलती भट्ठियां मिली। टीम ने तुरंत सभी भट्ठियों को बंद कराया और होटल प्रबंधक से संबंधित दस्तावेज मांगे। जांच में स्पष्ट हुआ कि यह गतिविधि एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का सीधा उल्लंघन है। और साथ ही नगर निगम के अधिकारों ने होटल प्रबंधक को आदेश किया कि भट्ठियों को तुरंत होटल के बाहर कर दे।
Agra News: लगाया गया जुर्माना
आरोप सही पाए जाने पर नगर निगम ने होटल प्रबंधक पर तत्काल 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया। साथ ही लिखित नोटिस जारी कर स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यही भविष्य में दोबारा इस तरह का उल्लंघन पाया गया तो जुर्माने की राशि बढ़कर 25 हजार रूपये तक की जाएगी। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का किसी भी सूरत में उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगली बार नियम तोड़ने पर न सिर्फ भारी जुर्माना लगेगा, बल्कि होटल को सील करने तक की कार्रवाई भी की जा सकती है।

होटल प्रबंधन की सफाई
कार्रवाई के बाद होटल मालिक की ओर से कहा गया कि यह गतिविधि अस्थायी थी और आगे से नियमों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। हालांकि नगर नियम ने स्पष्ट किया कि नियम सभी के लिए सामान है, चाहे वह छोटा ढाबा हो या पांच सितारा होटल।
लगातार जारी रहेगी निगरानी
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में शहर भर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। खासकर सर्दियों के मौसम में बॉनफायर जलाने की घटनाओं पर सख्त नजर रखी जाएगी। आगरा जैसे ऐतिहासिक और संवेदनशील शहर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। ताजमहल की सुरक्षा के लिए बनाए गए ताज ट्रिपेजियम जोन में प्रदुषण फैलाने वाली किसी भी गतिविधि पर सख्ती से रोक है।
आगरा में प्रदूषण का इतर वैसे ही जलागार बढ़ रहा है। आगरा में बीते दिनों में पर्यावरण कुछ ठीक नहीं है। ऐसे में होटलों में बॉनफायर और कोयले की अंगूठियों का इस्तेमाल करना प्रदूषण को बढ़ावा देता है। नगर नियम लगातार होटलों, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान की जांच कर रहा है।
Agra News: कोहरे का कहर: रात में रोडवेज बसों की टाइमिंग बदली, 25% बसें होंगी कम






