---Advertisement---

Agra News: होली के बाद आगरा में गैस सिलेंडर महंगा, घरेलू LPG 60 रूपये बढ़ा

Published On: March 8, 2026
Follow Us
Agra News: होली के बाद आगरा में गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी
---Advertisement---

Agra News: होली के त्योहार के बाद आगरा समेत पूरे मंडल में रसोई गैस उपभोक्ताओं को झटका लगा है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रूपये की बढ़ोतरी कर दी गई है, जबकि कार्शियल सिलेंडर के दाम में 113.50 रूपये की बुद्धि हुई है। इसके साथ ही गैस सिलेंडर की बुकिंग व्यवस्था में भी बदलाव आया है। अब उपभोक्ताओं को सिलेंडर की अगली बुकिंग के लिए 15 दिन की जगह 21 दिन का लंबा इंतजार करना होगा।

गैस कंपनियों के इस फैसले से आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। त्योहार के बाद जब ज्यादातर घरों में गैस सिलेंडर खाली होने लगे, उसी समय कीमतों में बढ़ोतरी और बुकिंग अंतराल बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ गई है।

होली के दौरान घरों में बड़े पैमाने पर खाना बनाने के कारण गैस सिलेंडर की खपत काफी बढ़ जाती है। आगरा में भी यही स्थिति देखने को मिली। त्योहार के दौरान लगातार सिलेंडर का उपयोग होने के कारण कई घरों में सिलेंडर जल्दी खाली हो गए। त्योहार समाप्त होते ही बड़ी संख्या में लोगों ने गैस एजेंसियों पर बुकिंग के लिए कॉल और ऑनलाइन आवेदन करना शुरू कर दिया। अचानक बुकिंग बढ़ने के कारण एजेंसियों पर दबाव बढ़ गया। कई उपभोक्ताओं को शुरुआत में बुकिंग स्वीकार न होने की शिकायत भी सामने आई। बाद में गैस एजेंसियों की ओर से स्पष्ट किया गया कि बढ़ती मांग को नियंत्रित करने के लिए बुकिंग का अंतराल 21 दिन कर दिया गया है।

कीमतों में वृद्धि के बाद आगरा में घरेलू एलपीजी सिलेंडर अब लगभग 925.50 रुपये में मिल रहा है। इससे पहले इसकी कीमत करीब 865 रुपये के आसपास थी। कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी बढ़ाए गए हैं। होटल, ढाबे और छोटे कारोबारियों के लिए इस्तेमाल होने वाला कमर्शियल सिलेंडर अब लगभग 1923.50 रुपये में उपलब्ध होगा कीमतों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है जब पहले से ही महंगाई को लेकर आम लोग परेशान हैं।

डिस्ट्रीब्यूटरों का कहना है कि त्योहार के बाद अचानक बढ़ी मांग को संतुलित करने और सभी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए यह फैसला लिया गया है। हालांकि कई उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग अंतराल बढ़ने से उन्हें असुविधा हो सकती है, खासकर उन परिवारों को जिनके घर में गैस ज्यादा यूज होती है।

आंकड़ों के अनुसार आगरा जिले में करीब 10 लाख से अधिक एलपीजी उपभोक्ता हैं। पूरे आगरा मंडल में प्रतिदिन लगभग 400 टन गैस की खपत होती है। जिले में गैस वितरण के लिए 55 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर कार्यरत हैं, जो अलग-अलग इलाकों में उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराते हैं। त्योहारों या विशेष अवसरों के दौरान गैस की मांग अचानक बढ़ जाती है, जिससे वितरण व्यवस्था पर दबाव पड़ता है।

आगरा और आसपास के जिलों में कई छोटे और मध्यम उद्योग एलपीजी गैस का उपयोग करते हैं। गुजरात से लेकर उत्तर प्रदेश तक कई औद्योगिक इकाइयों में एलपीजी का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। हाल के अंतरराष्ट्रीय हालात और कच्चे माल की आपूर्ति पर असर के कारण कई उद्योगों में उत्पादन प्रभावित होने की आशंका भी जताई जा रही है।हालांकि गैस कंपनियों का कहना है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

आगरा एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उनका कहना है कि होली के बाद अचानक बुकिंग बढ़ने के कारण कुछ समय के लिए दबाव बना था, लेकिन अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। डिस्ट्रीब्यूटरों के अनुसार मथुरा रिफाइनरी से गैस की नियमित आपूर्ति हो रही है और आने वाले दिनों में किसी तरह की कमी की संभावना नहीं है।

राहत की बात यह है कि पाइपलाइन से मिलने वाली गैस यानी पीएनजी और वाहनों में इस्तेमाल होने वाली सीएनजी की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिले में प्रतिदिन लगभग 40 हजार किलोग्राम पीएनजी और करीब एक लाख किलोग्राम सीएनजी की खपत होती है। गैस कंपनियों के अधिकारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का इन दोनों गैसों की कीमतों पर फिलहाल कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

Agra Accident News: तेज रफ्तार मैक्स ने ऑटो को मारी टक्कर, बेटे के सामने तड़प-तड़पकर मां की मौत

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment