---Advertisement---

Agra News: आगरा में होली पर 18 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत

Published On: February 26, 2026
Follow Us
Agra News: होली स्पेशल ट्रेन आगरा
---Advertisement---

Agra News: होली के त्यौहार को देखते हुए आगरा मंडल में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए है। हर साल की तरह इस बार भी होली से पहले और बाद में ट्रेनों में जबरदस्त दबाव रहने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 18 जोड़ी होली विशेष ट्रेनों चलने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का लाभ आगरा सहित आसपास के जिलों के यात्राओं को मिलेगा, होली जैसे बड़े त्योहार पर घर पहुंच सकेंगे।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, त्योहार के दौरान यात्राओं को कन्फर्म सीट उपलब्ध कराने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह फैसला लिया गया है। अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

ईदगाह-श्रीगंगानगर के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ईदगाह जंक्शन से श्रीगंगानगर के बीच विशेष ट्रेन 4 मार्च से 25 मार्च तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन सप्ताह में निर्धारित दिनों पर चलेगी। श्रीगंगानगर से ट्रेन संख्या 04733 बुधवार को दोपहर 2:30 बजे रवाना होकर शुक्रवार सुबह 5:15 बजे ईदगाह जंक्शन पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04734 ईदगाह जंक्शन से गुरुवार रात 2:30 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार को श्रीगंगानगर पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें स्लीपर, एसी थर्ड, सामान्य और डब्लूएलआरआरएम श्रेणी के डिब्बे शामिल होंगे। प्रमुख स्टेशनों जैसे मथुरा, गोवर्धन और अछनेरा पर इसका ठहराव रहेगा।

अन्य प्रमुख रूटों पर भी अतिरिक्त ट्रेनें

होली के दौरान बढ़ती मांग को देखते हुए कई अन्य महत्वपूर्ण रूटों पर भी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें गांधीधाम-भागलपुर (09451-09452), रक्सौल-उधना (05559-05560), शेखपुरा-आनंद विहार टर्मिनल (02397-02398 और 03697-03698), नई दिल्ली-हावड़ा आरक्षित विशेष (04052-04051), नई दिल्ली-दादर सुपरफास्ट (04002-04001) तथा चरलापल्ली-दानापुर (07091 से 07096) शामिल हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन ट्रेनों का ठहराव टुंडला जंक्शन सहित प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा। इससे आगरा के यात्रियों को दिल्ली, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। आगरा कैंट, आगरा फोर्ट और ईदगाह जंक्शन सहित प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त आरपीएफ और जीआरपी जवान तैनात किए गए हैं। प्रवेश द्वारों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मेटल डिटेक्टर और बैगेज स्कैनर के जरिए यात्रियों की जांच की जा रही है। रेलवे प्रशासन ने प्लेटफॉर्म पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए विशेष टीमों की तैनाती की है। अनाउंसमेंट सिस्टम के जरिए यात्रियों को लगातार जानकारी दी जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ा दी गई है।

यात्रियों से अपील

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने टिकट की स्थिति की जांच कर लें और समय से स्टेशन पहुंचें। त्योहार के समय अचानक भीड़ बढ़ने की संभावना रहती है, इसलिए बिना टिकट यात्रा से बचें और नियमों का पालन करें। ऑनलाइन बुकिंग और रिजर्वेशन की सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह दी गई है।

भीड़ प्रबंधक पर विशेष ध्यान (Agra News)

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पिछले वर्षों के अनुभव को देखते हुए इस बार पहले से बेहतर प्रबंधन की तैयारी की गई है। प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर भी नजर रखी जाएगी, ताकि अनावश्यक भीड़ को रोका जा सके। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कोच भी जोड़े जा सकते हैं। होली जैसे बड़े त्योहार पर ट्रेनों में भीड़ बढ़ना स्वाभाविक है। ऐसे में रेलवे द्वारा 18 जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन आगरा मंडल के यात्रियों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है। बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और अतिरिक्त सुविधाओं के साथ इस बार यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा का भरोसा दिलाया गया है।

आगरा हाइवे हादसा: ट्रक से टक्कर के बाद महिला का शव कई वाहनों से कुचला

agranewsdaily.com

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Agra News: टोल प्लाजा विवाद-का सीसीटीवी

Agra News: आगरा में टोलकर्मी से मारपीट का मामला गरमाया: विधायक के बेटे पर आरोप, कर्मचारी लापता, घर पहुंची पुलिस

February 26, 2026
Agra News: आगरा ट्रैफिक चालान जांच

Agra News: गलत लेन में वाहन चलाने में आगरा सबसे आगे, RTO रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े

February 21, 2026
कालिंदी विहार आगरा की खराब सड़क

आगरा में युवक की मौत के बाद जागा प्रशासन, कालिंदी विहार रोड का निर्माण अगले हफ्ते से शुरू

February 21, 2026
Agra News: आगरा में अजय देवगन

Agra News: आगरा में कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का उद्घाटन करने पहुंचे अजय देवगन, फैंस की भीड़ से एमजी रोड पर लगा जाम

February 20, 2026
Agra News: शाहगंज में जेसीपी मालिक फाइनेंस मामला

Agra News: आगरा पुलिस बनी फाइनेंस कंपनी की रिकवरी एजेंट, 25 हजार लेने का आरोप

February 20, 2026
Agra News: आगरा पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची सत्यापन

Agra News: आगरा पंचायत चुनाव से पहले 8.78 लाख डुप्लीकेड मतदाता चिन्हित, 28 मार्च को जारी होगी अंतिम सूची

February 18, 2026

Leave a Comment