---Advertisement---

Agra News: आगरा में हाउस टैक्स को लेकर बड़ा एक्शन: 574 बकायेदारों पर वारंट, 3 दिन में भुगतान नहीं तो कुर्की तय

Published On: January 3, 2026
Follow Us
Agra News: हाउस टैक्स वसूली अभियान आगरा
---Advertisement---

Agra News: आगरा नगर निगम ने हाउस टैक्स वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बड़े बकायेदारों के खिलाफ कड़ा एक्शन शुरू कर दिया है। नगर निगम की ओर से 50 हजार रूपये से अधिक हाउस टैक्स बकाया रखने वाले 574 बकायेदारों के खिलाफ वारंट जारी किए गए है। इन सभी को तीन दिन के भीतर टैक्स जमा करने का अंतिम मौका दिया गया है।

समय सीमा के भीतर भुगतान न करने पर कुर्की, संपत्ति सीलिंग और अन्य कठोर कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि लगातार नोटिक देने के बावजूद टैक्स जमा नहीं करने वालों के खिलाफ अब किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

आगरा नगर निगम की आय बढ़ाने और शहर के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से यह विशेष वसूली अभियान चलाया जा रहा है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर राजस्व विभाग ने ऐसे बकायेदारों की सूची तैयार की है, जिन्होंने लंबे समय से हाउस टैक्स जमा नहीं किया है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, इन बकायेदारों को पहले भी कई बार डिमांड नोटिक भेजे गए, लेकिन इसके बावजूद टैक्स जमा नहीं किया गया।

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि

“नगर निगम की आय शहर की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों के लिए अत्यंत आवश्यक है। जिन बकायेदारों ने नोटिस के बावजूद हाउस टैक्स जमा नहीं किया है, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी राजस्वकर्मियों को स्पष्ट लक्ष्य दिए गए है और वसूली अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए गए है।”

उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम की राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रभारी कर एवं सहायक नगर आयुक्त श्रद्धा पांडेय ने बताया कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद टैक्स जमा न करने वालों के खिलाफ अब कुर्की और संपत्ति सीलिंग जैसी कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि इस सख्ती का उद्देश्य बकायेदारों को स्पष्ट संदेश देना है कि नगर निगम की आय में बाधा डालने वालों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा।

नगर निगम ने आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। अब रविवार को सभी जोनल कार्यालय और उनके कैश काउंटर खुले रहेंगे, ताकि लोग आसानी से हाउस टैक्स जमा कर सकें। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि सभी जोनल अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वे अपने-अपने जोन में विशेष वसूली कैंप लगाएं और डोर-टू-डोर वसूली को भी तेज करें।

नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम के सभी राजस्वकर्मियों को स्पष्ट वसूली लक्ष्य दिए गए है। राजस्व विभाग की टीमें लगातार क्षेत्रवार बकायेदारों से संपर्क कर रही है और मौके पर पहुंचकर भुगतान के लिए दबाव बना रही है। अधिकारियों का कहना है कि लक्ष्य पूरा न करने वाले कर्मचारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।

वसूली अभियान की निगरानी को लेकर सख्त व्यवस्था की गई है। नगर निगम प्रशासन ने निर्देश दिए है कि

  • प्रतिदिन की गई वसूली
  • कुर्की व सीलिंग की कार्रवाई
  • बकायेदारों से संपर्क की रिपोर्ट

शाम 5 बजे तक नगर आयुक्त कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि हाउस टैक्स से मिलने वाली आय से

  1. सड़क निर्माण
  2. नाली सफाई
  3. स्ट्रीट लाइट
  4. जल निकासi
  5. स्वच्छता अभियान

जैसी महत्वपूर्ण कार्य किए जाते है। टैक्स न जमा करने से शहर की व्यवस्थाएं प्रभावित होती है। यदि समय रहते टैक्स जमा नहीं किया गया तो भरी नुकसान उठाना पड़ सकता है। नगर निगम की इस कार्रवाई से आने वाले दिनों में राजस्व बढ़ने और शहर के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

Agra News: आगरा नगर निगम का बड़ा एक्शन: 50 हजार से ज्यादा हाउस टैक्स बकायेदारों पर कुर्की की तैयारी, विशेष अभियान शुरू

Agra News: आगरा के फ्रीगंज में प्लाई बोर्ड गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान, दो घंटे में काबू

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment