---Advertisement---

Agra News: एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी, फोन कर मांग रहे OTP और बैंक डिटेल

Published On: March 16, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा में गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी
---Advertisement---

Agra News: शहर में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच साइबर ठग सक्रिय हो गए है। गैस बुकिंग के नाम पर लोगों को फोन कर बैंक डिटेल और ओटीपी मांगने के मामले सामने आ रहे है। साइबर ठग खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताकर लोगों को झांसे में लेने की कोशिश कर रहे है। साइबर पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी अनजान कॉल या लिंक पर भरोसा न करने की अपील की है।

शहर में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर की मांग बढ़ गई है। कई गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ लग रही है। बुकिंग सर्वर धीमा होने के कारण कई लोग ऑनलाइन विकल्प तलाश रहे हैं। इसी स्थिति का फायदा उठाकर साइबर अपराधी LPG Gas Booking Scam के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं।

साइबर ठग लोगों को फोन कर बताते हैं कि उन्होंने गैस सिलेंडर बुक किया है और उसकी डिलीवरी कंफर्म करनी है। इसके बाद वे व्हाट्सएप या मैसेज के जरिए एक लिंक भेजते हैं। लिंक खोलने के बाद लोगों से कहा जाता है कि गैस बुकिंग कंफर्म करने के लिए OTP दर्ज करना होगा। जैसे ही कोई व्यक्ति OTP साझा करता है, उसके बैंक खाते से पैसे निकलने का खतरा बढ़ जाता है।

फतेहाबाद रोड निवासी ने बताया कि शनिवार को उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताया और कहा कि आपने एलपीजी गैस सिलेंडर बुक किया है। उसने कहा कि बुकिंग कंफर्म करने के लिए व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा जा रहा है, उसे खोलने पर ओटीपी आएगा।

उन्होंने ने बताया कि जब उनसे ओटीपी बताने के लिए कहा गया तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई गैस बुकिंग नहीं की है, जिसके बाद उन्होंने तुरंत कॉल काट दिया। इसी तरह ताजगंज क्षेत्र के रहने वाले एक अन्य व्यक्ति के मोबाइल पर भी इसी प्रकार का फोन आया था। हालांकि उन्होंने भी समय रहते सतर्कता दिखाते हुए कोई जानकारी साझा नहीं की।

साइबर पुलिस के अनुसार इन दिनों गैस सिलेंडर की मांग अधिक होने के कारण लोग जल्दी बुकिंग कराने की कोशिश कर रहे हैं। इसी जल्दबाजी का फायदा साइबर अपराधी उठा रहे हैं। ठग लोगों को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताकर पहले सामान्य जानकारी लेते हैं और फिर बैंक डिटेल या ओटीपी मांगने लगते हैं। साइबर क्राइम से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि किसी भी कंपनी या एजेंसी की ओर से फोन पर ओटीपी या बैंक खाते से जुड़ी जानकारी नहीं मांगी जाती। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति फोन या लिंक के जरिए इस प्रकार की जानकारी मांगता है तो तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए।

पुलिस ने यह भी कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को इस तरह की कॉल आती है तो वह तुरंत इसकी सूचना साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दे सकता है। इसके अलावा नजदीकी साइबर थाने में भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

बुकिंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान (Agra News)

  • गैस सिलेंडर की बुकिंग केवल अधिकृत एजेंसी या कंपनी की वेबसाइट या ऐप के माध्यम से ही करें।
  • मोबाइल पर आने वाले अंजान लिंक या एल्पिकेशन फाइल को बिल्कुल न खोलें।
  • फोन पर किसी भी व्यक्ति को ओटीपी या बैंक से जुड़ी जानकारी साझा न करें।
  • गैस डिलीवरी के समय कंपनी के प्रतिनिधि को ही डिलीवरी कोड बताएं।

साइबर पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में किसी भी व्यक्ति की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन कई लोगों ने फोन कॉल आने की जानकारी दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की जल्दबाजी या लालच में आकर अपनी निजी जानकारी साझा न करें। थोड़ी सी सावधानी ही साइबर ठगी से बचने का सबसे बड़ा उपाय है।

Agra News: PNG कनेक्शन वालों के लिए बड़ा झटका! अब नहीं मिलेगी LPG सिलेंडर, सरकार का नया गैस नियम लागू

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment