---Advertisement---

Agra News: सुबह घने कोहरे में लिपटा आगरा, मौसम विभाग ने दिन में बारिश का अलर्ट

Published On: February 2, 2026
Follow Us
Agra News: 11 बजे तक रहा कोहरा
---Advertisement---

Agra News: आगरा में सोमवार सुबह घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। शहर के अधिकतर इलाकों में सुबह के समय विजिबिलिटी बेहद कम रही, जिससे सड़कों पर वाहन चालकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे की चादर करीब 11:00 तक देखने को मिली जिससे एक्सप्रेसवे और हाइवे पर वाहन रेंगते नज़र आए। कोहरे की वजह से रेल यातायात भी प्रभावित हुआ और कई ट्रेनों घंटों देरी से आगरा पहुंची।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार सुबह आगरा का न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक रहा। रविवार को हुई हल्की बारिश के बाद भी ठंड में बढ़ोतरी के बजाय तापमान में इजाफा देखने को मिला है। मौसम विभाग ने सोमवार दिन में बारिश की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया है।

रविवार रात से सुबह तक आगरा में बारिश हुई थी। इसके बाद दिन में एक-दो बार बुंदाबांदी भी देखने को मिली, लेकिन इसका असर तापमान पर कुछ खास असर नहीं पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते बारिश हुई, लेकिन नमी बढ़ने से ठंड कम होने लगी है। यही कारण है कि रविवार की तुलना में सोमवार सुबह का तापमान अधिक दर्ज किया गया।

रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 1.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि न्यूनतम ताममान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। इससे साफ है कि रातें ठंडी होने के बजाय अब धीरे-धीरे गर्म होने लगी है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को दिन में बारिश हो सकती है। हालांकि कुछ समय के लिए मौसम साफ भी रह सकता है और धूप निकलने की संभावना है। शाम के समय एक बार फिर कोहरा छाने की आशंका जताई गई है। 3 फरवरी से आगरा और आसपास के इलाकों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम साफ रहने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में इजाफा होगा। हालांकि सुबह और रात के समय हल्की ठंड बनी रह सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में आगरा का अधिकतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है। इससे साफ है कि फरवरी के पहले सप्ताह में ठंड धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगेगी। और गर्मी महसूस होने लगेगी।

पिछले एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डालें तो आगरा में तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 31 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जबकि 1 फरवरी को यह बढ़कर 10.7 डिग्री सेल्सियस हो गया। इसी तरह अधिकतम तापमान भी कभी 16 डिग्री तो कभी 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

घने कोहरे की वजह से आगरा-दिल्ली, आगरा-लखनऊ और आगरा-ग्वालियर मार्गों पर वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक्सप्रेस-वे पर विजिबिलिटी बेहद कम रही, जिससे वाहनों की रफ्तार सीमित रखनी पड़ी। रेलवे सूत्रों के अनुसार, नई दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस करीब पांच घंटे देरी से आगरा पहुंची। इसके अलावा ताज एक्सप्रेस और अन्य कई ट्रेनें भी आधे घंटे से लेकर कई घंटों तक लेट रहीं।

Agra Latest News: होली से पहले यात्राओं को राहत, अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन का ऐलान

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment