---Advertisement---

Agra News: आगरा में लापता छात्रा की यमुना किनारे मिली लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Published On: February 13, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा में छात्रा की मिली लाश
---Advertisement---

Agra News: आगरा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एत्मादपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी, जो कक्षा 9 की छात्रा थी, उसका शव यमुना नदी के किनारे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों और रितेदारों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से काड़ी करवाई करने की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

परिजनों के अनुसार, 10 फरवरी की रात करीब 10 बजे गांव में एक शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान किशोरी शौच के लिए खेत की ओर गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने पहले आसपास तलाश की, रिश्तेदारों और परिचितों से पूछा पर किसी को उसका पता नहीं था। अगले दिन 11 फरवरी को परिजनों ने एत्मादपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू की। गांव और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की गई, लेकिन शुरुआती दौर में कोई ठोस सुराग नहीं मिला।

घटना ने नया मोड़ तब लिया जब 12 फरवरी की रात करीब 12:15 बजे सूचना मिली कि यमुना नदी के तनौरा घाट के पास एक किशोरी का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आसपास जांच शुरू कराई। परिजनों ने शव की पहचान लापता छात्रा के रूप में की। शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका छह बहनों में सबसे छोटी बताई जा रही है। उसके दो भाई भी हैं। परिवार का कहना है कि वह पढ़ाई में अच्छी थी और किसी से उसका कोई विवाद नहीं था।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि किशोरी का अपहरण कर उसकी हत्या की गई और सबूत मिटाने के लिए शव को यमुना नदी में फेंक दिया गया। परिवार के बड़े भाई का कहना है कि यह एक सोची-समझी साजिश हो सकती है। उन्होंने कुछ लोगों पर शक जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के अनुसार, जिस स्थान पर किशोरी शौच के लिए गई थी, वहां उसकी चप्पल और घर की चाबी खेत में पड़ी मिली। वहीं उसका शॉल यमुना एक्सप्रेस-वे के पास डिवाइडर की रेलिंग पर रखा मिला। इन परिस्थितियों ने परिवार की आशंकाओं को और गहरा कर दिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। यदि हत्या की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Agra Crime News: आगरा में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, आत्महत्या का रूप देने के लिए पंखे से लटकाया शव

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment