---Advertisement---

Agra News: आगरा नरीपुरा में आधी रात आग का कहर, 4 दुकानें और 2 कारें जलकर खाक

Published On: January 11, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा में आग से जलकर खाक हुई करें
---Advertisement---

Agra News: आगरा के नरीपुरा इलाके में शनिवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक चार दुकानों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानों के पास खड़ी दो करें भी उसकी चपेट में आ गई और देखते ही देखते जलकर खाक हो गई। आग की लपटें पास के शादी वाले घर तक पहुंच गई। लगभग ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, नरीपुरा क्षेत्र में रहने वाले यूनिस के घर शविवार को उनके दो भाइयों शाहनवाज और अब्दुल की सगाई का कार्यक्रम आयोजित लिया था। सगाई समारोह के चलते घर में रोशनी और सजावट की गई थी। कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद रात करीब 2:30 बजे सभी परिजन सोने चले गए थे। इसी दौरान रात लगभग 3 या सवा 3 बजे अचानक दुकानों की ओर से धुआं और आग की लपटें उठने लगी। सबसे पहले अब्दुल की नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि घर के पास स्थित दुकानों से आग भड़क रही है। शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए।

आग एक दुकान से शुरू हुई और देखते ही देखते पास की तीन अन्य दुकानों में फैल गई। दुकानों में रखे किराना, कपड़े और अन्य ज्वलनशील सामान के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची लपटें इतनी भयावह थी कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। आग की चपेट में आने से चारों दुकानों में रखा सारा समान जलकर राख हो गया। दुकानदारों को भरी आर्थिक नुकसान हुआ है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, आग से लाखों रूपये का नुकसान हुआ है।

यूनिस ने बताया कि उनके घर के पास ही उनकी XYU 700 और इको कार खड़ी थी। आग फैलते ही दोनों कारें भी उसकी चपेट में आ गई। कुछ ही मिनटों में दोनों गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इसके अलावा दो इलेक्ट्रिक रिक्शा भी आग में जल गए। कारों में आग लगने के बाद तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। लोग अपनी जान बचाने के लिय इधर-उधर भागने लगे।

आग की लपटें धीरे-धीरे सगाई वाले घर की ओर बढ़ने लगी। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि घर में मौजूद महिलाएं और बच्चे घबराकर बाहर निकल आएं। गनीमत रही कि समय रहते परिजनों ने सतर्कता दिखाई और घर में रखा जरूरी सामान बाहर निकाल लिया। परिवार वालों की तत्परता और स्थानीय लोगों की मदद से आग को घर के अंदर फैलने से रोक लिया गया। यदि कुछ देर और हो जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय लोगों ने शुरुआत में खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की भयावहता के आगे सभी प्रयास विफल रहे। आग तेजी से फैल रही थी और पानी डालने से भी कोई खास असर नहीं हो रहा था। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

आगरा नरीपुरा में दुकानों में लगी भीषण आग

दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में लगभग ढाई से तीन घंटे का समय लगा। आग इतनी भीषण थी कि बार-बार पानी खत्म हो रहा था। दमकल कर्मियों ने आसपास के क्षेत्रों से पानी मंगाकर आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मेहनत और लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि तब तक दुकानों, कारों और रिक्शा को भरी नुकसान हो चुका था।

दमकल विभाग और पुलिस की शुरुआती जांच में आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील सामग्री के कारण आग लगी हो सकती है। मामले की जांच की जा रही है।

Agra News: देशी शराब के ठेके पर महिलाओं का दावा, लाठी-डंडों से तोड़फोड़, 5 लाख का नुकसान

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment