Agra News: आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता ने अपनी पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित का कहना है कि शादी के कई महीनों बाद भी पति उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बना सका। जब उसने इस पर सवाल उठाए तो ससुराल वालों ने न सिर्फ मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया, बल्कि देवर के साथ संबंध बनाने का दबाव भी बनाया। मामले में महिला ने जगदीशपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
शादी के बाद शुरू हुआ उत्पीड़न
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 29 अप्रैल 2025 को दिल्ली निवासी युवक से हुई थी। शादी में करीब 50 लाख रुपये खर्च किए गए थे, जिसमें 25 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और गृहस्थी का सारा सामान दिया गया था। शादी के कुछ ही दिनों बाद पति संबंध नहीं बना रहा था।
पति नहीं बना सका संबंध
महिला का आरोप है कि शादी के बाद पति उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बना रहा था। जब भी वह इस विषय पर बात करती तो पति तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर टाल देता था। पीड़िता ने कई बार डॉक्टर को दिखाने की बात कही, लेकिन पति ने उसकी बात को कभी भी गंभीरता से नहीं लिए । यहां तक कि हनीमून के दौरान भी शारीरिक संबंध नहीं बन सके।
देवर के साथ संबंध बनाने का दबाव
पीड़ित का आरोप है कि जब पति से संबंध नहीं बन पाए रहे थे तो सास-ससुर ने परिवार बढ़ाने के नाम पर देवर के साथ रहने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। एक दिन देवर गलत इरादे से उसके कमरे में आ गया और अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उल्टा उसी पर आरोप लगे गए।पीड़िता ने जब पति और ससुराल वालों से देवर की हरकतों की शिकायत की तो सभी ने देवर का पक्ष लिया। उस पर दबाव बनाया गया कि अगर वह देवर के साथ नहीं रही तो उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। महिला का कहना है कि विरोध करने पर उसे घर से निकाल दिया गया।
गहने और नकदी भी हड़पने का आरोप
महिला ने बताया कि शादी के बाद एक साजिश के तहत उसके सभी गहने और कीमती सामान अपने पास रखवा लिए गए। 2 जनवरी को बैंक से मैसेज आया कि उसका लॉकर संचालित किया गया है। जब उसने अपने जेवर वापस मांगे तो ससुराल वालों ने साफ इनकार कर दिया। महिला का कहना है कि उसके पति ने उसके सभी सोने-चांदी के आभूषण और नकदी अपने कब्जे में रख हुए है।
Agra News: पुलिस में दर्ज कराई FIR
न्याय न मिलने पर महिला ने जगदीशपुरा थाने में पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि महिला के आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मेडिकल और बैंक से जुड़े दस्तावेजों को भी खंगाला जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त करवाई कि जाएगी।
सरकारी राशन की कालाबाजारी: आगरा के खेरागढ़ में 29 कुंतल चावल पकड़ा गया






