---Advertisement---

Agra News: आगरा में पेट्रोल पंप पर लगी लाइन, अफवाह से मची अफरा-तफरी, जानिए सच्चाई

Published On: March 27, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा पेट्रोल पंप भीड़
---Advertisement---

Agra News: आगरा में शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल को लेकर फैली अफवाह ने शहर की व्यवस्था को कुछ समय के लिए प्रभावित कर दिया। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि आगरा के थाना एकता क्षेत्र स्थित कलाल खेरिया स्थित पेट्रोल पंप पर सुबह करीब 10 बजे अचानक वाहनों की भीड़ बढ़ने लगी। देखते ही देखते दोपहिया और चार पहिया वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सड़क तक लाइन पहुंचने से यातायात भी कुछ समय के लिए रुक गया और जाम जैसी स्थिति बन गई।

पेट्रोल और डीजल खत्म होने की खबर सोशल मीडिया और आपसी बातचीत के जरिए तेजी से फैल गई। सभी लोगों एक साथ पेट्रोल पंप की ओर भागने लगे। बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे। वाहन चालकों ने बताया कि उन्हें लंबी कतारों में खड़े होकर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कई लोगों को अपने जरूरी कर्मों में देरी हुई।

पेट्रोल पंप संचालकों ने लोगों को समझाया कि शहर में ईंधन की कोई कमी नहीं है। उनका कहना है कि सभी पंपों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है और सप्लाई सामान्य रूप से जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की वे अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना जरूरत के भीड़ न लगाएं। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Agra News: एत्मादपुर में प्रीपेड मीटरों के खिलाफ किसान यूनियन की चेतावनी, बड़ा आंदोलन करने का ऐलान

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Agra News: एत्मादपुर किसान यूनियन बैठक

Agra News: एत्मादपुर में प्रीपेड मीटरों के खिलाफ किसान यूनियन की चेतावनी, बड़ा आंदोलन करने का ऐलान

March 26, 2026
Agra News: आगरा नगर निगम में मेयर और नगर आयुक्त विवाद

Agra News: आगरा में मेयर vs नगर आयुक्त: भ्रष्टाचार के आरोप, काली पट्टी बांधकर उतरे कर्मचारी, विकास कार्यों पर संकट

March 25, 2026
Agra News: जीडी मेमोरियल हॉस्पिटल दयालबाग

Agra News: दयालबाग के जेडी मेमोरियल हॉस्पिटल में महिला की मौत, परिजनों का आरोप गलत दवा लापरवाही

March 25, 2026
Agra News: यमुना नदी पुल आगरा

Agra News: आगरा में बना नया पांटून पुल, हजारों लोगों की दूरी हुई कम लेकिन सामने आया बड़ा खतरा

March 23, 2026
Agra News: आगरा में गायों की मौत मामला

Agra News: आगरा में चारा खाने के बाद 18 गायों की मौत, 12 से ज्यादा बीमार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

March 22, 2026
Agra News: शिवपाल यादव प्रेस वार्ता

Agra News: आगरा में शिवपाल सिंह यादव का गुस्सा, मीडिया को बताया एजेंट और उठकर चले गए

March 22, 2026

Leave a Comment