Agra News: आगरा में लगातार बढ़ रही ठंड, घना कोहरा और शीतलहर ने जनजीवन को बूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह और देर रात सड़कों पर दृश्यता शून्य के करीब पहुंच रही है, जिससे यातायात के साथ-साथ आम लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए आगरा जिले में कक्षा 12 वीं तक के सभी स्कूलों को 10 जनवरी 2026 तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, 11 जनवरी को रविवार होने के कारण स्कूलों में अवकाश रहेगा और अब सभी स्कूल 12 जनवरी 2026 से खोले जाएंगे।
जिला प्रशासन का आदेश, सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू
जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा द्वारा जारी अधिकारिक आदेश में साफ कहा गया है कि यह निर्णय ठंड, शीतलहर, घना कोहरा और जीरो विजिबिलिटी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। यह आदेश CBSE, ICSE, UP Board सहित सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त सरकारी और निजी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी भी स्कूल द्वारा आदेश की अवहेलना करने पर सख्त करवाई कि जाएगी।

पहले 8 जनवरी तक थी छुट्टी, अब बढ़ाई गई
गौरतलब है कि इससे पहले जिला प्रशासन ने 8 जनवरी 2026 तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया था, लेकिन मौसम की स्थिति में कोई सुधार न होने के कारण छुट्टियों को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया। बीते कुछ दिनों से आगरा और आसपास के इलाकों में तापमान लगातार गिर रहा है, वही सुबह के समय घना कोहरा सड़कों और हाइवे पर दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है।
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है, वही, सुबह और देर रात कोहरा बना रहेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और उत्तरी हवाओ के चलते ठंड का असर और बढ़ सकता है।
CBSE Board Exam 2026 के लिए छात्रों को मानसिक तनाव से राहत देने वाली टेली काउंसलिंग सेवा







