---Advertisement---

Agra News: देशी शराब के ठेके पर महिलाओं का दावा, लाठी-डंडों से तोड़फोड़, 5 लाख का नुकसान

Published On: January 10, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा में देशी शराब के ठेके पर विरोध करती ग्रामीण महिलाएं
---Advertisement---

Agra News: जिले के थाना सैयां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत विरहरु में शुक्रवार को जब गांव के बाहर संचालित देशी शराब के ठेके के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं घूंघट में लाठी-डंडे लेकर ठेके पर पहुंच गई और शराब की बोतलों को बाहर निकालकर सड़क पर पटक-पटक कर तोड़ दिया। करीब आधे घंटे तक महिलाएं बोतलों को तोड़ती रहीं। घटना में लाखों रूपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह से ही ठेके के आसपास महिलाओं की हलचल देखी जा रही थी। करीब दोपहर एक बजे दर्जनों महिलाएं एक साथ ठेके पर पहुंचीं और बिना किसी चेतावनी के भीतर घुस गई। देखते ही देखते ठेके के अंदर रखा शराब का स्टॉक बाहर फेंका जाने लगा। महिलाओं ने बोतलों को लाठियों और ईंटों से तोड़ दिया, जिससे चारों ओर कांच ही कांच फैल गया।

हैरान करने वाली बात यह रही कि कई महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों को भी साथ लेकर आई थी। महिलाओं का कहना था कि वे लंबे समय से इस समस्या को झेल रही है और अन उन्हें मजबूरी में सड़कों पर उतरना पड़ा है। उनका आरोप है कि शराब के ठेके के कारण गांव का माहौल पूरी तरह खराब हो चुका है। इसी वजह से तंग आकर ये कदम उठाया है।

शराब की बोतलें तोड़ती महिलाएं

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि ठेके के सामने शराब पीने वाले लोग आए-दिन गाली-गलौज करते है। आने-जाने वाली महिलाओं और लड़कियों पर बदमीजी की जाती है। कई बाई विरोध करने पर झगड़े तक की नौबत आ जाती है। महिलाओं का कहना है कि उनके पति सुबह से ही ठेके पर शराब पीने चले जाते है, जिससे न तो काम पर जाते है और न ही परिवार की जिम्मेदारी निभाते है।

ग्रामीण महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराब पीने के बाद पुरुष घर जाकर झगड़ा करते है। इससे बच्चों और महिलाओं पर इसका सीधा असर पड़ता है। गांव में आए दिन घरेलू विवाद बाद रहे है। कई परिवार आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहे है। महिलाओं ने कहा कि जब तक ठेका बंद नहीं होगा, तब तक हालात नहीं सुधरेंगे।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन महिलाओं की संख्या ज्यादा होने और आक्रोश अधिक होने के कारण स्थिति तुरंत काबू में नहीं आ सकी। इसके बाद ठेका संचालक ने आबकारी विभाग और थाना सैयां पुलिस को सूचना दी।

डीसीपी अतुल शर्मा पहुंचे मौके पर

सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ डीसीपी वेस्ट अतुल शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं और ठेका मालिक के बीच बातचीत कराई। पुलिस के समझने-बुझाने के बाद धीरे-धीरे स्थिति शांत हुई। इलाके में एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

ठेका संचालक शिवा चाहर ने बताया कि महिलाओं द्वारा की गई तोड़फोड़ में करीब 5 लाख रूपये की शराब और अन्य समान नष्ट हो गया है। उन्होंने कहा कि वे पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराएंगे और नुकसान की भरपाई की मांग करेंगे।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें महिलाएं शराब की पेटियां बाहर निकालकर बोतलें तोड़ती नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया।

डीसीपी अतुल शर्मा ने बताया कि जो नुकसान हुआ है, उसकी गणना ठेका मालिक द्वारा की जा रही है। शिकायत मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस सतर्क है।

Agra News: आगरा में बड़ा ट्रैफिक बदलाव: पुरानी मंडी से शाहजहां पार्क रोड 9 फरवरी तक बंद

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment