---Advertisement---

Agra News: आगरा में बोले केशव प्रसाद मौर्य: स्मार्ट विलेज मॉडल से बदलेगी गांवों की तस्वीर

Published On: January 9, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा में जी राम जी योजना को लेकर बयान देते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
---Advertisement---

Agra News: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को आगरा दौरे के दौरान कहा कि प्रदेश में गांवों के विकास के लिए चलाई जा रही जी राम जी योजना भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने का माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह स्मार्ट सीसी विकसित की गई है, उसी तर्ज पर अब स्मार्ट विलेज विकसित किए जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदलेगी। उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जी राम जी योजना पूरी तरह पारदर्शी है। और इसमें किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार की गुंजाइश नहीं होगी। यही वजह है कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित अन्य विपक्षी दल इस योजना से परेशान है और इसका विरोध कर रहे है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मनरेगा भ्रष्टाचार का माध्यम बन गई थी, जबकि जी राम जी योजना उससे कही बेहतर और प्रभावी है। उन्होंने बताया कि मनरेगा में मजदूरों को 100 दिन का कार्य मिलता था, लेकिन जी राम जी योजना के अंतर्गत 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सिकी भी मजदूर को कार्य के लिय भटकना नहीं पड़ेगा। योजना के तहत कार्यों का चयन स्थानीय जरूरतों के अनुसार किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को अपने ही गांव में रोजगार मिल सके।

उप मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशान साधते हुए कहा कि कुछ लोगों को राम नाम से ही समस्या है। ऐसे लोग ही इस योजना का विरोध कर रहे है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस प्रकार से कार्यों को रोका गया, उससे वहां भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला। उत्तर प्रदेश में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता पारदर्शिता देती है।

डिप्टी सीएम ने जानकारी दी कि जी राम जी योजना को चार प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया गया है।

  1. जल संरक्षण और स्वच्छता से जुड़े कार्य
  2. ग्रामीण संरचना और आजीविका संवर्धन
  3. जलवायु परिवर्तन और प्रतिकूल मौसम से निपटने वाले कार्य
  4. स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य

इन सभी कार्यों का उद्देश्य गांवों को आत्मनिर्भर बनाना और ग्रामीण जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि योजना का निर्माण और क्रियान्वयन ग्राम पंचायतों के माध्यम से किया जाएगा। स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। गांवों के बेहतर विकास के लिए प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना और आईटी टूल्स का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास के लिए विभिन्न विभागीय योजनाओं को भी इससे जोड़ा जाएगा, ताकि विकास कार्यों में कोई कमी न रहे।

उप मुख्यमंत्री ने वित्त प्रबंधन को लेकर बताया कि जी राम जी योजना में भारत सरकार द्वारा 60 प्रतिशत और राज्य सरकार द्वारा 40 प्रतिशत धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। इससे योजना को मजबूती मिलेगी और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरे किए जा सकेंगे। उन्होंने दो टूक कहा कि इस योजना में भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सख्त करवाई कि जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

आगरा पहुंचने पर डिप्टी सीएम ने सपा के कुछ विभायकों के भाजपा में शामिल होने की संभावनाओं पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कई विधायक भाजपा में आना चाहते है, लेकिन पार्टी संगठन स्टार पर इस पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विषय पर अंतिम फैसला भाजपा की कार्यकारिणी द्वारा लिया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दोपहर करीब एक बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। प्रेस कॉन्फेंस से पहले एयरफोर्ट पर सांसद राजकुमार चाहर, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, विजय शिवहरे, भगवान सिंह कुशवाह, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ. जीएस धर्मेश, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजी भदौरिया, मेयर हेमलता दिवाकर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत, सहकारी बैंक चेयरमैन श्याम भदौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Agra News: मेट्रो निर्माण बना जानलेवा, हादसे में घायल अधिवक्त ने थोक रु 3 लाख का दावा

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment