Agra News: आगरा से उदयपुर के बीच चलने वाली हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। भारतीय रेलवे ने आगरा कैंट से उदयपुर सिटी के बीच चलने वाली इस प्रीमियम ट्रेन के संचालन को 15 फरवरी 2026 से बंद करने का निर्णय लिया है। रेलवे के इस फैसले से हजारों यात्राओं, खासकर छात्रों और नियमित यात्रा करने वालों को बड़ा झटका लगा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस ट्रेन का संचालन 14 फरवरी यानिकि आज तक रहेगा। इसके बाद इस रूट पर वंदेभारत एक्सप्रेस के लिए कोई आरक्षण उपलब्ध नहीं होगा। आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी 15 फरवरी के बाद इस ट्रेन के लिए सीट उपलब्ध नहीं दिखाई दे रही है।
सितंबर 2024 में हुई थी शरुआत, डेढ़ साल में ही बंद
आगरा और उदयपुर के बीच इस वंदेभारत ट्रेन की शुरुआत 2 सितंबर 2024 को की गई थी। इसका उद्देश्य दोनों शहरों के बीच तेज, सुरक्षित और आधुनिक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना था। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन आगरा से उदयपुर और तीन दिन उदयपुर से आगरा के बीच चलती थी, जबकि एक दिन इसका विश्राम रहता था। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन दोपहर करीब 3 बजे रवाना होकर रात लगभग 11:45 बजे उदयपुर पहुंचती थी। लगभग 620 किलोमीटर की दूरी को यह ट्रेन करीब 8 घंटे 30 मिनट में पूरा करती थी। यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं, आरामदायक सीटों और तेज गति के कारण यात्रियों के बीच लोकप्रिय मानी जा रही थी। लेकिन शुरुआत के करीब डेढ़ साल के भीतर ही इस ट्रेन को बंद करने का फैसला लिया गया है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि रेलवे को इस रूट पर सफलता नहीं मिल सकी।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या अपेक्षा से काफी कम रही। प्रीमियम श्रेणी की इस ट्रेन का किराया सामान्य ट्रेनों की तुलना में अधिक था, जिसके कारण कई यात्री अन्य ट्रेनों को प्राथमिकता दे रहे थे। रेलवे सूत्रों के अनुसार, आगरा से उदयपुर जाने के लिए पहले से कई अन्य ट्रेनें उपलब्ध हैं, जिनकी यात्रा अवधि में अधिक अंतर नहीं है। ऐसे में यात्रियों ने महंगे किराए वाली वंदेभारत ट्रेन की बजाय सस्ती ट्रेनों का विकल्प चुना। इसके अलावा, इस ट्रेन के संचालन के लिए विशेष रेक (कोच सेट) की आवश्यकता होती है, जिसकी उपलब्धता सीमित होती है। रेलवे अब इस रैक का उपयोग अन्य अधिक व्यस्त और लाभकारी रूट पर करने की योजना बना रहा है।
अहमदाबाद रूप पर किया जाएगा रैक का उपयोग
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आगरा-उदयपुर वंदेभारत ट्रेन का रेक अब अहमदाबाद से उदयपुर के बीच चलने वाली वंदेभारत ट्रेन में उपयोग किया जाएगा। इस रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होने की संभावना है और इससे रेलवे को बेहतर संचालन और राजस्व मिलने की उम्मीद है। रेलवे लगातार अपने संसाधनों का बेहतर उपयोग करने के लिए ट्रेनों के संचालन में बदलाव करता रहता है। इसी रणनीति के तहत इस ट्रेन को बंद करने का फैसला लिया गया है।
इस ट्रेन के बंद होने के बाद आगरा से गुजरने वाली वंदेभारत ट्रेनों की संख्या में कमी आ जाएगी। अभी तक आगरा रेल मंडल से चार वंदेभारत ट्रेनें चालू की थी, लेकिन अब इनकी संख्या घटकर तीन रह जाएगी। इससे पहले आगरा को देश की प्रमुख वंदेभारत ट्रेनों से जोड़ा गया था, जिसमें आगरा को सबसे पहले मिली ट्रेन रानी कमलापति-हजरात और निजामुद्दीन जैसे महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल थे। आगरा रेल मंडल के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही थी, लेकिन अब एक ट्रेन के बंद होने से यह संख्या कम हो जाएगी।
यात्राओं के लिए क्या है विकल्प (Agra News)
ट्रेन बंद होने के बाद भी यात्रियों के पास कई अन्य ट्रेनों का विकल्प उपलब्ध रहेगा। हालांकि इन ट्रेनों में यात्रा अवधि थोड़ी अधिक हो सकती है और सुविधाएं वंदेभारत जितनी आधुनिक नहीं होंगी। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और उपलब्धता की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे स्टेशन से प्राप्त कर लें। भविष्य में यदि इस रूट पर यात्राओं की संख्या बढ़ती है और मांग में बुद्धि होती है, तो बन्देभारत ट्रेन का संचालन फिर से शुरू किया जा सकता है।
Agra News: आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, 25 फिर ऊंची मशीन घर पर गिरी








