---Advertisement---

Agra News: आगरा में सनसनीखेज मामला: महिला बोली- पति का भाभी से अफेयर, विरोध पर पीटा

Published On: January 28, 2026
Follow Us
Agra News: मामला जगदीशपुरा थाना का है
---Advertisement---

Agra News: आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला का कहना है कि उसका पति शादी के कुछ ही दिनों बाद उससे दूरी बनाने लगा और अपनी ही भाभी के साथ रहने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, दहेज की मांग की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला अब स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 20 अप्रैल 2025 को अवधपुरी क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों में सब सामान्य रहा, लेकिन करीब 10 दिन बाद ही पति का व्यवहार अचानक बदल गया। पति छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करने लगा और धीरे-धीरे महिला से बातचीत भी बंद कर दी। महिला का आरोप है कि पति रात में उसके पास नहीं आता था और अक्सर घर के दूसरे हिस्से में रहता था।

कुछ दिनों बाद महिला को पता चला कि उसके पति का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध है। महिला का कहना है कि पति रात के समय भाभी के कमरे में चला जाता था और वहीं रुकता था। जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता के अनुसार, पति उसे धमकाता था और कहता था कि अगर उसने ज्यादा सवाल किए तो उसे घर से निकाल दिया जाएगा।

महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर पति और ससुराल पक्ष ने 25 लाख रुपये और एक थार गाड़ी की मांग शुरू कर दी। दहेज न देने पर लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जाती रही। पीड़िता ने बताया कि उसके जेठ और अन्य ससुरालीजन नशे की हालत में उसके साथ गाली-गलौज करते थे। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

महिला का कहना है कि जब उसने अपने पति को भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो वह बेकाबू हो गई। उसने इस घटना का वीडियो बना लिए, जैसे ही इस बात की भनक पति को लगी तो उसने उसका मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया। इसके बाद पीड़िता के साथ और अधिक मारपीट की गई। महिला का आरोप है कि पति पेशे से वकील है और इसी का डर दिखाकर उसे धमकियां देता है।

पीड़िता ने बताया कि 20 जनवरी को उसे जबरन घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि पति ने उस पर चरित्रहीन होने का झूठा आरोप लगाया और समाज में बदनाम करने की धमकी दी। घर से निकाले जाने के बाद महिला ने अपने मायके वालों को सूचना दी और फिर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

महिला केi शिकायत पर जगदीशपुरा थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बयान दर्ज किए जा रहे है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्या कहती है पुलिस

पुलिस केa कहना है कि मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पीड़िता को सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है।

Agra News: पानी की टंकी गिरने के बाद बिगड़े हालात, कालिंदी विहार में जल संकट

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment