Agra News: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के आगरा आगमन ने शुक्रवार शाम शहर का माहौल पूरी तरह बदल दिया। वे आगरा शहर में कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। जैसे ही उनके आगमन की सूचना फैली, बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए मौके पर पहुंचे गए। उत्साह ऐसा था कि कुछ देर के लिए एमजी रोड पर यातायात प्रभावित हो गया और जाम की स्थिति बन गई।
फैंस में दिखा जबरदस्त उत्साह
अजय देवगन के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही माहौल तालियों और नारों से गूंज उठा। स्टेज पर उनकी एंट्री बेहद स्टाइल के साथ हुई। ब्लैक शर्ट और चश्मे में वे हमेशा की तरह आत्मविश्वास से भरे नजर आए। जैसे ही उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया, भीड़ में मौजूद युवाओं और महिलाओं ने मोबाइल फोन निकालकर तस्वीरें और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कार्यक्रम स्थल के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग जमा थे। कई लोग सिर्फ एक झलक पाने के लिए घंटों से इंतजार कर रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद फैंस की भीड़ लगातार बढ़ती रही।
एमजी रोड पर लगा जाम
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब अजय देवगन वहां से रवाना हुए तो कुछ फैंस उनकी गाड़ी के पीछे दौड़ पड़े। अचानक सड़क पर लोगों की भीड़ बढ़ने से एमजी रोड पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि करीब तीन मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने तुरंत यातायात को संभाला। सुरक्षा कर्मियों ने भीड़ को पीछे हटाया और रास्ता साफ कराया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। हालांकि इस दौरान आसपास के लोगों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा।
अभिनेता के आगमन को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़ी इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम स्थल के आसपास पुलिस बल तैनात रहा। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए अतिरिक्त कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। हालांकि अचानक उमड़ी भीड़ के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई।
अजय देवगन ने कहा बहुत दिनों बाद आगरा आया हूं
कार्यक्रम के दौरान अजय देवगन ने मंच से लोगों का अभिवादन किया और आगरा से अपने जुड़ाव की बात भी कही। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय बाद आगरा आए हैं और यहां के लोगों का उन्हें हमेशा याद रहता है। जब एक फैन ने उनसे बार-बार आगरा आने की अपील की तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वे आने की पूरी कोशिश करेंगे। उनकी इस प्रतिक्रिया पर भीड़ ने जोरदार तालियां बजाईं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने अभिनेता के सादगीपूर्ण व्यवहार की सराहना की। अजय देवगन कार्यक्रम स्थल पर लगभग 30 मिनट तक मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने शोरूम का उद्घाटन किया और स्टाफ से बातचीत भी की। कंपनी के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत स्मृति चिन्ह देकर किया।
कल्याण ज्वेलर्स का यूपी में विस्तार
इस अवसर पर कंपनी प्रबंधन ने बताया कि यह शोरूम उत्तर प्रदेश में कंपनी का 10वां शोरूम है। देशभर में कंपनी के 450 से अधिक स्टोर चल रहे हैं। नए शोरूम में ग्राहकों के लिए आधुनिक डिजाइन और पारंपरिक आभूषणों की विस्तृत डिजाइन उपलब्ध कराई गई है। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए विशेष ऑफर और सुविधाएं भी दी जा रही हैं। सोने की शुद्धता की गारंटी, पारदर्शी एक्सचेंज पॉलिसी और आजीवन मेंटेनेंस जैसी सुविधाएं ग्राहकों को आकर्षित करेगी।
सोशल मीडिया पर छाया कार्यक्रम (Agra News)
अजय देवगन के आगरा दौरे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। कई फैंस ने कार्यक्रम के दौरान बनाए गए वीडियो शेयर किए। कुछ ही घंटों में यह आयोजन शहर की चर्चा का विषय बन गया। युवाओं में खास उत्साह देखने को मिला। कई कॉलेज छात्रों ने बताया कि वे अपने पसंदीदा अभिनेता को करीब से देखने के लिए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे थे। कुछ लोगों ने इसे यादगार पल बताया।








