Agra News: आगरा शहर के ट्रांस यमुना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब नगला चंदन इलाके स्थित एक गत्ता फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री उसकी चपेट में आ गई। इस हादसे में लाखों रूपये का तैयार माल और कच्चा सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, फैक्ट्री से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में आग की लपटें तेज हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।
दमकल की टीम ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गई गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश जारी रही। छोटी गलियों और अंदर तक पहुंचने में हो रही दिक्कतों के कारण राहत कार्य में कुछ समय जरूर लगा। लेकिन टीम ने लगातार प्रयास जारी रखे। फैक्ट्री में रखा तैयार गत्ता, पैकिंग सामग्री और कच्चा माल आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते सब कुछ जलकर राख हो गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इस हादसे में लाखों रूपये का नुकसान हुआ है। फैक्ट्री मालिक के लिए यह बड़ा आर्थिक झटका माना जा रहा है।
गनीमत रही, कोई जनहानि नहीं हुई (Agra News)
सबसे राहत की बात यह रही कि हादसे के समय फैक्ट्री में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। उस समय मजदूर काम कर रहे होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस वजह से किसी भी तरह की जनहानि की खबर सामने नहीं आई है, जिससे प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। इस घटना के बाद इलाके की अन्य फैक्ट्रियों में सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठने लगे है।
आगरा टाउनशिप योजना: सीएम योगी आज करेंगे रु 5,142 करोड़ की ग्रेटर आगरा परियोजना का शिलान्यास





