---Advertisement---

Agra News: आज आगरा आएंगे सीएम योगी, खेरिया एयरपोर्ट से मथुरा रवाना होने तक पूरा शेड्यूल

Published On: March 7, 2026
Follow Us
Agra News: सीएम योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा
---Advertisement---

Agra News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को आगरा दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा लगभग तीन से चार घंटे का होगा, जिसमें वह शहर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम ने तैयारियों तेज कर दी है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ शहर के कई प्रमुख मार्गों पर साफ-सफाई और मरम्मत का काम भी कराया गया है।

मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद वह सीधे अमर कन्वेंशन सेंटर के लिए रवाना होने। यहां आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक में भाग लेने का कार्यक्रम तय किया गया है।

तीन से चार घंटे शहर में रहेगी मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगरा में करीब तीन से चार घंटे का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री खेरिया एयरपोर्ट से सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे और वहां विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह सिकंदरा क्षेत्र में स्थित यथार्थ सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। अस्पताल के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के जरिए मथुरा के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर बनाए हुई है। कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और ट्रैफिक व्यवस्था को भी व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अमर कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री सिकंदरा स्थित यथार्थ सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचेंगे। यहां दोपहर करीब 1:10 बजे अस्पताल का उद्घाटन किया जाएगा। अस्पताल के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री केंद्रीय हिंदी संस्थान के मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से वह हेलीकॉप्टर के जरिए मथुरा के लिए रवाना होंगे।

प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। नगर निगम की टीम ने कई प्रमुख सड़कों पर साफ-सफाई अभियान चलाया है। साथ ही सड़कों की मरम्मत और गड्ढों को भरने का काम भी कराया गया है।

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले नगर निगम की टीम ने शहर के कई प्रमुख मार्गों पर विशेष अभियान चलाया। इसमें एमजी रोड, नेशनल हाईवे-19, फतेहाबाद रोड, खंदारी और शाहगंज समेत कई इलाकों में सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया। इसके अलावा सड़कों के किनारे लगे अवैध होर्डिंग्स और बैनर भी हटाए गए। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के संभावित मार्गों पर खास ध्यान दिया गया है।

अधिकारियों ने किया निरीक्षण (Agra News)

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने भी संबंधित मार्गों और कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए शहर की व्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए। सड़क, सफाई, ट्रैफिक और सुरक्षा से जुड़े सभी इंतजाम समय से पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।

Agra News: आगरा कैंट स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरी महिला, CCTV वायरल

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment