---Advertisement---

Agra News: बोर्ड परीक्षा से पहले सीएम योगी की सख्त सलाह, लिखी पाती

Published On: February 9, 2026
Follow Us
Agra News: बोर्ड परीक्षा 2026 से पहले छात्रों के नाम सीएम योगी की चिट्ठी
---Advertisement---

Agra News: उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है। सीएम योगी ने परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के नाम एक भावनात्मक और प्रेरणादायक पत्र लिखते हुए उनसे सुरक्षा, स्वास्थ्य और पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की है। उन्होंने खास तौर पर छात्रों को चीनी मांझा और मोबाइल फोन की लत से दूर रहने की सलाह दी है।

सीएम योगी ने अपने पत्र में कहा कि बोर्ड परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, लेकिन इसे लेकर अनावश्यक तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है। आत्मविश्वास, अनुशासन और नियमित अभ्यास के साथ छात्र बेहतर प्रदर्शन कर सकते है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे परीक्षा से पहले अपने समय का सही से उपयोग करें और ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूरी बनाए रखें।

मुख्यमंत्री ने पत्र में चीनी मांझा को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि चीनी मांझा प्रदेश में पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें लोगों की जान तक गई है। सीएम योगी ने छात्रों से अपील की कि वे न तो स्वयं इसका उपयोग करें और न ही किसी और को करने दें। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी चीनी मांझा की अवैध बिक्री या उपयोग की जानकारी मिले तो परिवार की मदद से इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। छात्रों को समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख देते हुए उन्होंने कहा कि छोटी सी सतर्कता बड़ी दुर्घटना को रोक सकती है।

सीएम योगी ने मोबाइल फोन को ज्यादा इस्तेमाल करने को भी छात्रों के भविष्य के लिए नुकसानदायक बताया। उन्होंने कहा कि ज्यादा समय तक मोबाइल पर गेम खेलने या वीडियो देखने से न केवल कीमती समय बर्बाद होता है, बल्कि इसका सीधा असर पढ़ाई और आंखों की रोशनी पर भी पड़ता है। मुख्यमंत्री ने छात्रों को मोबाइल को सीमित और जरूरत के अनुसार उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, योग और परिवार के साथ समय बिताना मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को सीएम योगी ने विशेष संदेश देते हुए कहा कि अनुशासन, आत्मविश्वास और केंद्रित रहने की सलाह दी उन्होंने श्रीमद् भगवद गीता का उल्लेख करते हुए कहा कि व्यक्ति का अधिकार केवल कर्म करने में है, परिणाम उसके हाथ में नहीं होते। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे पूरी तरीके से मेहनत करें, परिणाम की चिंता किए बिना अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें। निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच से सफलता निश्चित रूप से मिलेगी।

सीएम योगी ने पत्र में यह भी कहा कि परीक्षा की तैयारी के दौरान छात्र अपने स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और नियमित दिनचर्या को अपनाने से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है, जो परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन में सहायक होता है। उन्होंने माता-पिता से भी अपील की कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें, बल्कि उन्हें सकारात्मक माहौल और सहयोग प्रदान करें।

शामिल होने वाले सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्र पूरे मन से परीक्षा देंगे और अच्छा प्रदर्शन कर अपने परिवार, शिक्षकों और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। सीएम योगी का यह पत्र न केवल परीक्षा को लेकर मार्गदर्शन देता है, बल्कि छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी देता है। सुरक्षा, स्वास्थ्य और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का यह संदेश आज के समय में छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Agra News: आगरा के लोहिया नगर में जूता गोदाम में आग, लाखों का सामान जलकर राख

Agra News: सेशेल्स के राष्ट्रपति की आगरा यात्रा के कारण 10 फरवरी को कुछ समय के लिए बंद रहेगा ताजमहल

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment