---Advertisement---

Agra News Daily: आगरा में पत्नी ने मांगी स्कूटी, विवाद पहुंचे थाने तक

Published On: October 27, 2025
Follow Us
---Advertisement---

Agra News Daily: आगरा के कागारौल क्षेत्र में रहने वाली एक युवती का मामला हाल ही में सुर्खियों में आया, जब उसने पति से स्कूटी न मिलने पर घर छोड़ दिया| विवाद इतना बढ़ा कि मामला पुलिस और परामर्श केंद्र तक पहुंच गया| हालांकि, बाद में दोनों पक्षों में बातचीत और काउंसिलिंग के बाद सुलह हो गई| यह घटना एक बार फिर इस बात को रेखांकित करती है कि छोटी-छोटी बातों को समझदारी और संवाद से सुलझाया जा सकता है|

शादी के दो साल बाद शुरू हुआ विवाद

कागारौल की रहने वाली युवती की शादी वर्ष 2022 में झांसी के एक युवक से हुए थी| दोनों प्राइवेट नौकरी करते है| शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के एक बच्चा हुआ| बच्चे की देखभाल के लिए युवती ने कुछ महीनों का ब्रेक लिया और फिर वर्ष 2024 में दोबारा नौकरी जॉइन कर ली|

कामकाजी जीवक में वापसी के बाद युवती को रोजाना ऑफिस आने-जाने में परेशानी होने लगी| उसने अपने पति के कहा कि वह उसे स्कूटी दिल दे ताकि वह आसानी से दफ्तर आ-जा सके| युवती का कहना था कि रोज ऑटो और बस में धक्का-मुक्की झेलना मुश्किल हो गया था|

पति ने किया वादा, लेकिन कभी पूरा नहीं किया

युवती के मुताबिक, उसके पति ने वादा तो किया कि वह स्कूटी दिल देगा| लेकिन एक साल तक यह वादा अधूरा ही रहा| इसी को लेकर दोनों के बीच बार-बार विवाद होने लगा| बात इतनी बढ़ी कि घर में तनाव का माहौल बन गया| आखिरकार युवती ने मार्च 2025 में अपने बच्चे के साथ मायके चली है| जब परिवार वालों ने कारण पूछा, तो उसने साफ कहा “अब वाहन नहीं रहना है, रोज-रोज के वादे और तानों से तंग आ गई हूं|”

Agra News Daily: मामला पहुंचा पुलिस तक

मायके जाने के कुछ दिन बाद युवती ने पुलिस शिकायत दर्ज कराई| पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया, ताकि विवाद को आपसी बातचीत से सुलझाया जा सके|

Family Counseling Agra में शनिवार को दोनों की काउंसिलिंग हुई| केंद्र के काउंसलरों ने दोनों की बातें सुनी, समझाया और संवाद के महत्व पर चर्चा की| युवती ने कहा – “में बस इतना चाहती थी कि मेरे आने-जाने की परेशानी खत्म हो जाए, लेकिन मेरे पति ने बार-बार वादा करके भी स्कूटी नहीं दिलाई|”

Agra News Daily: आगरा परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी के बीच समझौता

परामर्श केंद्र में हुआ समझौता

काउंसलिंग के दौरान पति ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि अब वह पत्नी को जल्द से जल्द स्कूटी दिलाएगा| उसने परिवार के सामने वादा किया -“अब में तुम्हें एक्टिवा दिलाऊंगा, चलों घर चलते है|” पत्नी ने भी अपनी नाराजगी छोड़ते हुए कहा कि अगर पति अपना वादा निभाए तो वह खुश होकर उसके साथ वापस जाने को तैयार है| इसके बाद परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने दोनों के बीच सुलह कर दी|

अन्य जोड़ों ने भी सुलह की

शनिवार को आगरा परिवार परामर्श केंद्र में कुल 96 दंपतियों की काउंसिलिंग कराई गई| इनमें से 16 दंपतियों के बीच समझौता कराया गया और उनकी फाइलें बंद कर दी गई| काउंसलर का कहना है कि छोटे-छोटे विवाद अगर समय पर सुलझा लिए जाएं तो परिवार टूटने से बच सकते है| पति-पत्नी के बीच संवाद, सहयोग और समझदारी वैवाहिक जीवन को मजबूत बनाते है|

आगरा में बढ़ रहे छोटे पारिवारिक विवाद

आगरा में हाल के महीनों में परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी से जुड़े कई छोटे-छोटे विवाद दर्ज हुए है| इनमें अधिकांश मामलों में गलतफहमी, समय की कमी और संवाद की कमी मुख्य कारण रही|

Agra Family Counseling Center की रिपोर्ट के मुताबिक, हर महीने लगभग 100 से ज्यादा दंपती यहां काउंसलिंग के लिए आते है| इनमें से आधे से अधिक मामले बातचीत से सुलझ जाते है|

परिवार की भूमिका अहम

इस पूरे मामले ने यह दिखा दिया कि परिवार और समाज की भूमिका भी बहुत महत्वपूर्ण होती है| मायके और ससुराल दोनों पक्षों ने मिलकर इस जोड़े को समझाया| परिवार के सहयोग और पुलिस की पहल से यह रिश्ता टूटने से बच गया| अब यह जोड़ा फिर से साथ रह रहा है और पति ने पत्नी के लिए नई एक्टिवा खरीदने का आश्वासन दिया है| दोनों ने भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की बात कही|

आगरा लोकल न्यूज: आगरा की सड़कों पर मौत की रफ्तार, 5 की मौत 3 घायल

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment