---Advertisement---

Agra News: धुरंधर 2 का आगरा में जबरदस्त क्रेज, पन्ना सिनेमा में उमड़ी भीड़ और गूंजे देशभक्ति के नारे

Published On: March 21, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा में धुरंधर 2 देखने उमड़ी भीड़
---Advertisement---

Agra News: आगरा शहर में इन दिनों फिल्म धुरंधर 2 का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। रिलीज के बाद से ही दर्शकों का उत्साह चरम पर है और हर शो में सिलेमाघरों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग रही है। खासतौर पर राजपुर चुंगी स्थित पन्ना सिनेमा में फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह देखने को मिला। यहां सुबह से लेकर देर रात तक दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है और कई शो हाउसफुल जा रहे है।

धुरंधर 2 को देखने के लिए युवाओं से लेकर परिवारों तक की भीड़ पहुंच रही है। टिकट काउंटर पर लंबी लाइनें लगी हुई है कई लोगों को टिकट तक नहीं मिल पा रही। दर्शकों का कहना है कि फिल्म की कहानी और उसकी स्टोरी बेहद दमदार है, जिसके चलते हर कोई इसे बड़े पर्दे पर देखना चाहता है।

फिल्म के प्रति लोगों के उत्साह को देखने हुए पन्ना सिनेमा में Yogi Youth Brigade के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने सिलेमाघर से बाहर निकल रहे दर्शकों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान सिनेमा हॉल परिसर में भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। इसे अनोखे अंदाज ने दर्शकों के उत्साह को और भी बढ़ा दिया।

कुंवर अजय तोमर ने कहा कि यह फिल्म एक सच्ची घटना से प्रेरित है, जिसमें माफिया अतीक अहमद के आतंक और उसके अंत को दिखाया गया है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यह फिल्म किसी तरह का प्रोपेगेंडा नहीं, बल्कि सच्चाई को सामने लाने का प्रयास है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में फिल्म को देखें।

फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का कहना है कि धुरंधर 2 में एक्शन, इमोशन और देशभक्ति का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिल रहा है। कई दर्शकों ने बताया कि फिल्म देखते समय वे भावुक हो गए और अंत में तालियों की गूंज से पूरा हॉल भर गया। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, जिससे इसकी लोकप्रियता और बढ़ रही है।

सिलेमाघर प्रबंधक के अनुसार, फिल्म के सभी शो लगभग हाउसफुल जा रहे है। वीकेंड पर तो स्थिति और भी ज्यादा व्यस्त हो जाती है, जहां एडवांस बुकिंग के बावजूद लोगों को टिकट नहीं मिल पा रही। इससे साफ है कि फिल्म का क्रेज अभी थमने वाला नहीं है फिल्म की चर्चा चाय की दुकानों से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह इसकी बातें हो रही है। लोग फिल्म के सीन, डायलॉग और कहानी पर चर्चा कर रहे है।

पहले दिन आगरा में बॉक्स ऑफिस का कलेक्शन रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने आगरा शहर में अनुमानित रु 18 से रु 22 लाख का कलेक्शन किया। यह आंकड़ा शहर के सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स दोनों को मिलकर है। तीन दिनों में धुरंधर 2 का आगरा में कुल कलेक्शन लगभग रु 65 से रु 75 लाख के बीच पहुंच गया है। यह एक मजबूत ओपनिंग मानी जा रही है।

Agra Weather: मार्च में आगरा घने कोहरे की चादर में लिपटा, अचानक ठंड बढ़ने से लोग परेशान

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment