---Advertisement---

Agra News: फतेहाबाद में अप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दौरा, सम्राट अशोक शोभायात्रा में होंगे शामिल

Published On: April 11, 2026
Follow Us
Agra News: फतेहाबाद में मौर्य दौरे को लेकर बैठक
---Advertisement---

Agra News: आगरा जनपद के फतेहाबाद क्षेत्र में रविवार को बड़ा राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रम होने जा रहा है। उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सम्राट अशोक शोभायात्रा में शामिल होने के लिए फतेहाबाद पहुंचेंगे। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गई है और प्रशासनिक स्तर पर भी सुरक्षा व व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

फतेहाबाद के कस्बा क्षेत्र स्थित अतिथि होटल में आयोजित एक बैठक के दौरान कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की गई। आयोजकों ने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शोभायात्रा में भाग लेने से पहले एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वह सम्राट अशोक लाट के शिलान्यास कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जिसे लेकर स्थानीय लोगों से खासा उत्साह देखा जा रहा है।

सम्राट अशोक शोभायात्रा बहा रोड स्थित डाक बंगले से शुरू होकर एलायंस इंटरनेशनल स्कूल तक जाएगी। इस दौरान विभिन्न इस स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि शोभायात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही है।

कार्यक्रम में कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों और नेताओं की मौजूदगी भी प्रस्तावित है। केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, महापौर हेमलता दिवाकर, मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और धर्मवीर प्रजापति सहित कई विधायक और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम मैं शामिल होंगे। इसके अलावा स्थानीय स्तर के पदाधिकारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।

आयोजकों के अनुसार, शोभायात्रा और जनसभा में करीब 25 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इसको देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे है। पुलिस और प्रशासन की टीमें कार्यक्रम स्थल और रूट पर लगातार नजर बनाए हुए है। कार्यक्रम से पहले पदाधिकारियों द्वारा सभा स्थल और शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण भी किया गए। निरीक्षण के दौरान जहां-जहां व्यवस्थाओं में कमी पाई गई, उन्हें तत्काल प्रभाव से दूर करने के आदेश दिए गए है। प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न करना प्राथमिकता है।

आगरा में धरोहर खतरे में: सिकंदरा में नूरी मस्जिद के पास निर्माण से मचा हड़कंप

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment