---Advertisement---

Agra News: पानी की टंकी गिरने के बाद बिगड़े हालात, कालिंदी विहार में जल संकट

Published On: January 27, 2026
Follow Us
Agra News: कालिंदी विहार में पुरानी पानी की टंकी गिराई
---Advertisement---

Agra News: आगरा के कालिंदी विहार क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से भीषण पेयजल संकट बना हुआ है। इलाके में बनी पुरानी पानी की टंकी को गिराए जाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। महज 5 सेकंड में टंकी जमीनदोज हो गई, लेकिन उसकी तेज धमक और मलबे की चपेट में नीचे बना अंडरग्राउंड पानी का टैंक क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद पूरे कालिंदी विहार की जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

टंकी गिराने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह पुरानी और जर्जर पानी की टंकी को गिराया गया। हालांकि, टंकी गिराने से पहले वैकल्पिक जलापूर्ति की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कालिंदी विहार के किसी भी घर में बीते तीन दिनों से नल से पानी नहीं आया है। पीने के पानी से लेकर जरूरतों के कामों तक के लिए लोग परेशान है। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं, बुजुर्गों और छोटे बच्चों को हो रही है। कई परिवारों को बाहर से पानी टैंकरों से मंगवाना पड़ रहा है, जबकि कुछ लोग आसपास के घरों में लगी समर से पानी लाने को मजबूर है।

पुरानी पानी की टंकी गिराने के दौरान उसका भारी मलबा नीचे बने अंडरग्राउंड टैंक में जा गिरा। मलबे और धमके के कारण टैंक की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और पानी दूषित होने की आशंका बढ़ गई। इसी वजह से जलकल विभाग ने पूरी तरह से जलापूर्ति रोक दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पहले से तकनीकी जांच और सुरक्षा उपाय किए जाते तो यह स्थिति पैदा नहीं होती। टंकी गिराने की जल्दबाजी ने पूरे इलाके को पानी के संकट में डाल दिया है।

नगर निगम और जलकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया, लेकिन जलापूर्ति का तुरंत समाधान नहीं हो सका। फिलहाल अधिकारी और कर्मचारी अंडरग्राउंड टैंक की सफाई में जुटे हुए है। टंकी गिरने के बाद उसका मलबा को हटाने का काम लगातार जारी है। अधिकारियों का कहना है कि टैंक की पूरी तरह सफाई और मरम्मत के बाद ही जलापूर्ति चालू की जाएगी, ताकि दूषित पानी की सप्लाई न हो। हालांकि, इसमें अभी और समय लग सकता है।

कालिंदी विहार के लोग प्रशासन से जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि सिर्फ अस्थायी मरम्मत से काम नहीं चलेगा, बल्कि जलापूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह से सही करना जरूरी है। साथ ही भविष्य में इस तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। फिलहाल पूरे इलाके में पानी को लेकर हाहाकार की स्थिति बनी हुई है। लोग प्रशासन की ओर उम्मीद लगाए बैठे हैं कि कब उनके घरों में फिर से पानी आएगा और यह संकट खत्म होगा।

Agra News: बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से ठप रहीं सेवाएं, सरकार से पांच दिन कार्य सप्ताह लागू करने की मांग

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment