Agra News: आगरा शहर के मदिया कटरा पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क अचानक घास गई। बताया जा रहा है कि सड़क के नीचे से गुजर रही पानी की पाइपलाइन में लबे समय से हो रहे लीकेज के कारण मिट्टी बह गई थी, जिससे सड़क अंदर से खोखली हो चुकी थी। दोपहर के समय सड़क धंसते ही वहां से गुजर रही एक स्कूल की बस फंस गई, जिसके बाद यातायात पूरी ठप हो गया।
घटना के समय बस में स्कूली बच्चे सवार थे। बस के अचानक फंस जाने से बच्चे घबरा गए और काफी देर तक वाहन में ही बैठे रहे। जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि मदिया कटरा से लेकर दिल्ली गेट और लोहा मंडी तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
दोपहर के समय बड़ी परेशानी
घटना दोपहर के समय हुई, जब स्कूलों की छुट्टी का टाइम था। इसी कारण बड़ी संख्या में स्कूल वैन, ऑटो, बाइक और अभिभावकों के निजी वाहन सड़क पर मौजूद थे। सड़क धंसने की सूचना फैलते ही कुछ ही मिनटों में चारों ओर जाम लग गया। कई स्कूल वैन जाम में फंस गईं, जिससे बच्चों और अभिभावकों की परेशानी बढ़ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ बच्चे एक घंटे से अधिक समय तक बस और वैन में फंसे रहे। तेज धूप और अव्यवस्थित ट्रैफिक के कारण स्थिति और खराब हो गई।
घटनास्थल के आसपास रहने वाले दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पानी की पाइपलाइन में लीकेज की समस्या काफी समय से बनी हुई थी। सड़क पर लगातार पानी बहने के कारण नीचे की मिट्टी धीरे-धीरे बहती रही, लेकिन इस पर किसी ने समय रहते ध्यान नहीं दिया। स्थानीय निवासी बताते हैं कि कई बार संबंधित विभागों को पानी के बहाने की शिकायत दी गई थी, लेकिन केवल अस्थायी मरम्मत कर दी गई। स्थायी समाधान न होने के कारण आखिरकार सड़क धंसने जैसी बड़ी घटना हो गई।
नगर निगम और जलकल विभाग पर लापरवाही का आरोप
लोगों ने नगर निगम और जलकल विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते पाइपनाइन की सही तरीके से मरम्मत कर दी जाती और सड़क की नियमित जांच होती, तो यह हादसा टल सकता था। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सड़क धंसने से उनका कारोबार भी असर होगा। कई घंटों तक जाम लगे रहने के कारण ग्राहक नहीं पहुंच सके और बाजार में अव्यवस्था फैल गई।
सड़क धंसने और जाम की सूचना मिलते ही नगर निगम, जलकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने सबसे पहले फंसी हुई बस को निकालने की कोशिश शुरू की। क्रेन और अन्य उपकरणों की मदद से बस को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके साथ ही यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को डायवर्ट किया गया, लेकिन इसके बावजूद काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
यातायात सामान्य होने में लगा समय (Agra News)
बस को निकालने और सड़क के धंसे हिस्से को घेरने के बाद ही धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। कई घंटों की मशक्कत के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई, लेकिन तब तक लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ चुकी थी। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर वे काफी चिंतित रहे। कई अभिभावक पैदल ही जाम में फंसी वैन और बसों तक पहुंचे।
घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने मांग की है कि शहर के अन्य इलाकों में भी पानी की पाइपलाइनों और सड़कों की जांच कराई जाए। लोगों का कहना है कि कई जगहों पर पानी का रिसाव लंबे समय से हो रहा है, जो भविष्य में इसी तरह की घटनाओं को जन्म दे सकता है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि अस्थायी मरम्मत के बजाय स्थायी समाधान किया जाए, ताकि जनता को बार-बार ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े और किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
Agra News: बोर्ड परीक्षा से पहले सीएम योगी की सख्त सलाह, लिखी पाती







