---Advertisement---

Agra News: आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, 25 फिर ऊंची मशीन घर पर गिरी

Published On: February 14, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान गिरी पाइलिंग रिग मशीन
---Advertisement---

Agra News: आगरा में मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। प्रतापपुरा क्षेत्र में चल रहे एलिवेटेड ट्रैक निर्माण के बीच करीब 25 फीट ऊंची पाइलिंग रिग अचानक असंतुलित होकर पास के एक मकान की छत पर जा गिरी। हादसे के समय घर के अंदर परिवार के लोग मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि मकान के बाहर स्थित शराब की दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और मेट्रो परियोजना से जुड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे गए।

कैसे हुआ हादसा (Agra News)

प्रतापपुरा क्षेत्र में मेट्रो के एलिवेटेड ट्रैक के लिए पिलर की नींव खोदने का कार्य चल रहा था। इसके लिए भारी-भरकम पाइलिंग रिग मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था। देर रात कार्य के दौरान मशीन का एक पहिया अचानक जमीन में धंस गया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते मशीन एक तरफ झुक गई और उसका करीब 25 फीट लंबा अगला हिस्सा पास के मकान की छत पर गिर पड़ा। मशीन के गिरते ही तेज आवाज हुई और आसपास के मकानों में कंपन महसूस किया गया। आसपास के लोगों का कहना है कि अगर यह हादसा दिन के समय होता, तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

घर के बाहर की दुकान बूरी तरह क्षतिग्रस्त

जिस मकान पर मशीन गिरी, उसके नीचे शराब की दुकान संचालित होती है। मशीन का भारी हिस्सा सीधे दुकान के ऊपर गिरा, जिससे दुकान की छत और शटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुकान के अंदर रखा सामान भी टूट-फूट गया। देर रात का समय होने के कारण दुकान बंद थी और कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। यही वजह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर दुकान खुली होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

मकान मालिक का बयान

मकान मालिक करुणा नागर ने बताया कि हादसे के समय वे घर के अंदर सो रही थीं। अचानक तेज धमाका हुआ और पूरा घर हिलने लगा। बाहर निकलकर देखा तो पानी की टंकी क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और पानी फैल रहा था और मशीन का हिस्सा छत पर पड़ा था। उन्होंने बताया कि तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं, लेकिन मकान को काफी नुकसान पहुंचा है।

परियोजना अधिकारियों का क्या कहना है?

मेट्रो परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच में बताया कि पाइलिंग रिग का एक पहिया अचानक जमीन में धंस गया, जिससे मशीन असंतुलित हो गई। तकनीकी टीम मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था, लेकिन जमीन की स्थिति अचानक बदलने से यह दुर्घटना हुई। मशीन को हटाने के लिए क्रेन और अन्य उपकरण बुलाए गए।

पहले भी उठे चुके है सुरक्षा पर सवाल

आगरा में मेट्रो निर्माण कार्य पिछले कुछ समय से तेजी से चल रहा है। हालांकि इससे पहले भी निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई थी। सड़कों और रिहायशी इलाकों में भारी मशीनों की आवाजाही से जोखिम बढ़ जाता है। पाइलिंग रिग जैसी मशीनों के संचालन से पहले जमीन की मजबूती की गहराई से जांच जरूरी होती है। अगर मिट्टी कमजोर हो या पानी का स्तर ज्यादा हो, तो मशीन का संतुलन बिगड़ सकता है। फिर भी इसके बावजूद लापहरवाही बरती जा रही है, इसका जिम्मेदार कौन है, अगर दुकान में कोई होता तो उसकी जनहानि की जिम्मेदार कौन होता।

प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

घटना के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। संबंधित विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। पुलिस ने भी मौके का जांच किया और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए। प्रशासन का कहना है कि अगर किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मकान और दुकान पर हुए नुकसान का आकलन किया जाए।

Agra Crime News: आगरा में ढाबे पर आधी रात फायरिंग, गोली लगने के बाद भी मालिक ने हलालवर को दबोचा

agranewsdaily.com

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment