---Advertisement---

Agra News: आगरा में बड़ा ट्रैफिक बदलाव: पुरानी मंडी से शाहजहां पार्क रोड 9 फरवरी तक बंद

Published On: January 10, 2026
Follow Us
Agra News: शाहजहां पार्क रोड डायवर्जन
---Advertisement---

Agra News: शहर में यातायात व्यवस्था से जुड़ी एक अहम सूचना सामने आई है। पुरानी मंडी चौराहे से शाहजहां पार्क रोड को एक महीने के लिए बंद कर दिया गया है। इस मार्ग पर शनिवार सुबह से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। सड़क बंद रहने के पीछे नमामि गंगे परियोजना के तहत किए जा रहे बड़े स्तर के निर्माण कार्य को वजह बताया गया है। प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गो का उपयोग करने की अपील की है।

यह रोड 9 फरवरी तक बंद रहेगा, जिसके चलते आगरा किला, शाहजहां पार्क और आसपास के इलाकों में जाने वाले हजारों वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

जानकारी के अनुसार, नमामि गंगे योजना के अंतर्गत मंटोला नाले की टैपिंग और 1400 एमएम व्याज की राइजिंग मेन लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य पुरानी मंडी चौराहे से शाहजहां पार्क के बीच किया जाएगा। इसी वजह से इस मार्ग को पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया गया है। नगर निगम और जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य शहर की सीवरेज और गंगा स्वच्छता योजना के लिए बेहद जरूरी है। काम को समय पर पूरा करने के लिए सड़क बंद करना जरूरी हो गया था।

सड़क बंद होने की स्थिति में इस मार्ग पर एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू की गई है।

  • शाहजहां पार्क से पुरानी मंडी की ओर वाहन जा सकेंगे
  • लेकिन पुरानी मंडी से शाहजहां पार्क की ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी

इस व्यवस्था के चलते खासतौर पर सुबह और शाम के समय ट्रैफिक दबाव बढ़ने की संभावना है।

ट्रैफिक पुलिस ने इस रोड के बंद होने के बाद वैकल्पिक मार्गो की सूची जारी की है ताकि आम लोगों को कम से कम परेशानी हो।

वैकल्पिक मार्ग इस प्रकार है

  • पुरानी मंडी से माल रोड होते हुए
  • टक्कर रोड के रस्ते
  • सर्किट हाउस रोड से होते हुए
  • किले के सामने से शाहजहां पार्क की ओर

इस रास्तों से होकर वाहन चालक अपने गंतव्य तक पहुंच सकते है। और इस रूट पर ट्रैफिक ज्यादा होने से जाम की स्थिति बन सकती है।

इस रोड के बंद होने से ताजगंज, फतेहाबाद रोड, ताजनगरी, राजपुर चुंगी, शमशाबाद रोड, कमला नगर हाइवे और शहर की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा। खासतौर पर स्कूल बसें, ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, पर्यटक और स्थानीय व्यापारी इस बदलाव से प्रभावित होंगे। इसके चलते लोगों को परेशानी हो सकती है।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि जाम की स्थिति न बने। प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक कर्मी तैनात रहेंगे और जरूरत पड़ने पर रूट में बदलाव भी किया जा सकता है। नगर निगम ने भी आश्वासन दिया है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। और आगे कहा कि कार्य को जल्द से जल्द पूरा करेंगे। काकी लोगो को कोई परेशानी न हो।

प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और वैकल्पिक मार्गो का ही उपयोग करें। साथ ही, निर्माण कार्य के दौरान किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दे। अधिकारियों का कहना है कि यदि कार्य समय से पहले पूरा हो जाता है तो सड़क को निर्धारित समय से पहले भी खोला जा सकता है।

स्थानीय दुकानदारों और वाहन चालकों का कहना है कि सड़क बंद होने से थोड़ी परेशानी जरूर होगी, लेकिन अगर इससे शहर को लंबे समय का फायदा मिलता है तो यह कदम जरूरी है। लोगों ने प्रशासन से यह भी मांग की है कि काम की रफ्तार तेज रखी जाए ताकि समय पर सड़क खोली जा सके।

Agra News: आगरा में बोले केशव प्रसाद मौर्य: स्मार्ट विलेज मॉडल से बदलेगी गांवों की तस्वीर

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment