Agra News: मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग ने आगरा जिले में स्मार्ट वोटर कार्ड वितरण की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। अब मतदाताओं को वोटर कार्ड के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि उनका वोटर कार्ड सीधे घर तक पहुंचाया जा रहा है। जिले में अब तक 8,300 से अधिक रंगीन स्मार्ट वोटर कार्ड मतदाताओं के घरों तक भेजे जा चुके है। यह कार्ड न सिर्फ पहले से अधिक सुरक्षित है, बल्कि डिजिटल सत्यापन के लिहाज से भी बहुत बेहद उपयोगी माना जा रहा है।
क्या है नया स्मार्ट वोटर कार्ड?
नया स्मार्ट वोटर कार्ड पुराने कार्ड से कई सुरक्षित माना जा रहा है। इसमें मतदाता की जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए क्यूआर कोड, होलोग्राम, और माइक्रो-टेक्स्ट जैसी आधुनिक सुरक्षा तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। क्यूआर कोड स्कैन करते ही मतदाता की पूरी जानकारी डिजिटल रूप से सत्यापित की जा सकती है, जिससे फर्जीवाड़े की संभावना लगभग खत्म हो जाती है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों के अनुसार नए और संशोधित वोटर कार्ड अब डाक विभाग के माध्यम से सीधे मतदाताओं के पते पर भेजे जा रहे हैं। इस प्रक्रिया के तहत जिले में अब तक 8,300 रंगीन स्मार्ट वोटर कार्ड वितरित किए जा चुके हैं, जबकि शेष कार्डों की डिलीवरी भी चरणबद्ध तरीके से की जा रही है।
किन मतदाताओं को मिल रहा नया कार्ड?
नया स्मार्ट वोटर कार्ड मुख्य रूप से उन मतदाताओं को दिया जा रहा है
- जिन्होंने हाल ही में नाया वोटर कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है
- जिनके कार्ड में नाम, पता या जन्मतिथि में संशोधन हुआ है
- जिनका पुराना वोटर कार्ड खराब या अपठनीय हो गया था
- जिनका नाम हाल में मतदाता सूची में जोड़ा गया है
ऑनलाइन भी कर सकते है आवेदन
मतदाता ऑनलाइन माध्यम से भी वोटर कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट या वोटर हेल्पलाइन ऐप के जरिए आवेदन करने की सुविधा दी गई है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद मतदाता अपने आवेदन की स्थिति भी आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।
वोटर कार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका
यदि किसी कारणवश वोटर कार्ड अभी तक घर नहीं पहुंचा है, तो मतदाता ई-वोटर कार्ड (e-EPIC) से भी डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए
- निर्वाचन आयोग की वेबसाइड voters.eci.gov.in पर जाएं
- EPIC नंबर या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
- ओटीपी सत्यापन के बाद ई-वोटर कार्ड डाउनलोड करें
- यह डिजिटल वोटर कार्ड सभी जगह मान्य होता है

सुरक्षा के लिहाज से बड़ा कदम
नया स्मार्ट वोटर कार्ड पूरी तरह से छेड़छाड़-रोधी है। इसमें प्रयुक्त सुरक्षा फीचर्स इसे नकली बनाने से रोकते हैं। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह कदम बेहद अहम माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इससे मतदान के दौरान पहचान से जुड़ी समस्याएं काफी हद तक खत्म होंगी। घर बैठे वोटर कार्ड मिलने से मतदाताओं में संतोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि पहले वोटर कार्ड बनवाने के लिए कई बार कार्यालय जाना पड़ता था, लेकिन अब यह प्रक्रिया आसान और समय बचाने वाली हो गई है। खासकर बुजुर्ग और पहली बार वोट डालने वाले युवाओं को इससे काफी राहत मिली है।
निर्वाचन आयोग का यह कदम आने वाले चुनावों को देखते हुए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मतदाता सूची को अपडेट रखने और हर योग्य नागरिक तक वोटर कार्ड पहुंचाने से चुनाव प्रक्रिया और अधिक मजबूत होगी। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी स्मार्ट कार्ड वितरण की प्रक्रिया जारी रहेगी।
अगर कार्ड न मिले तो क्या करे? (Agra News)
यदि किसी भी मतदाता को लंबे समय तक वोटर कार्ड प्राप्त नहीं होता है, तो
- अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर सकते है
- निर्वाचन कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकते है
- ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन की स्थिति जांच सकते है
Agra News: आगरा में बीच सड़क कार पर पथराव, आरोपी ने LIVE आकर पुलिस को दी गालियां
Agra News: मतदाता सूची में चौंकाने वाली गलती: 15 साल में पिता बनने का रिकॉर्ड, प्रशासन हैरान
आगरा न्यूज: 25 जनवरी से बदला वोटर कार्ड सिस्टम, जानिए नए कार्ड में क्या-क्या होगा खास






