---Advertisement---

Agra Traffice News: आगरा में मेट्रो कार्य बना सिरदर्द, 5 मिनट का सफर अब 30 मिनट में

Published On: January 30, 2026
Follow Us
Agra Traffice News: आगरा शहर में मेट्रो प्रोजेक्ट के चलते जाम में फंसे वाहन
---Advertisement---

Agra Traffice News: शहर की प्रमुख सड़कों पर रोज लग रहा ट्रैफिक जाम अब आम जनजीवन की सबसे बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। खासकर मेट्रो निर्माण कार्य के चलते आगरा की लाइफ लाइन मानी जाने वाली एमजी रोड और उससे जुड़े मार्गों पर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे है। जिलाधिकारी आवास से लेकर कलेक्ट्री और रावली चौराहा तक कई बार एक से दो किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लग रहा है, जिससे वाहन रेंगते नज़र आते है और लोगों का कीमती समय बर्बाद हो रहा है।

शहर में चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर प्रशासन जहां इसे भविष्य की बड़ी सुविधा बता रहा है, वहीं वर्तमान में यही परियोजना लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन गई है। मेट्रो के पिलर निर्माण और अन्य कार्यों के चलते सड़कों पर जाम की स्तिथि बन गई है। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग और निर्माण सामग्री रखे होने से यातायात की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है। खासकर, सुबह और शाम के व्यस्त समय में जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जो दूरी पहले महज पांच मिनट में तय हो जाती थी, वही अब 25 से 30 मिनट में पूरी हो पा रही है। ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, स्कूल-कॉलेज के छात्र और व्यापारी सभी इस समस्या से जूझ रहे हैं। जाम में फंसे वाहनों के कारण पेट्रोल और डीजल की भी भारी बर्बादी हो रही है, जिससे आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

मेट्रो निर्माण के चलते बनाए गए ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर भी लोगों में नाराज़गी है। नागरिकों का कहना है कि डायवर्जन की उचित जानकारी नहीं दी जाती और न ही मौके पर पुलिस बल तैनात रहता है। कई जगहों पर बोर्ड न होने से बाहरी वाहन चालक रास्ता भटक जाते हैं, जिससे जाम और लंबा हो जाता है। और शहरवासियों ने मेट्रो निर्माण के दौरान बेहतर ट्रैफिक की मांग की है। लोगों का कहना है रोड डायवर्जन किए गए है तो फिर क्यों जाम की स्थिति बन रही है।

दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के समय ट्रैफिक का दबाव अचानक से और बढ़ जाता है। स्कूल बसें, ऑटो और अभिभावकों के निजी वाहन एक साथ सड़कों पर आ जाते है। जिससे और सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है और कई बार पूरी तरह जाम की स्थिति बन जाती है। जब तक मेट्रो का कार्य पूरा नहीं होता है जब तक जाम की स्थिति ऐसी बनी रहेगी।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा आगरा को जाम मुक्त बनाने के लिए कई योजनाएं तैयार की गई हैं, लेकिन मेट्रो निर्माण के दबाव में ये योजनाएं फिलहाल बेअसर दिखाई दे रही हैं। प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद सड़कों की चौड़ाई कम होने के कारण वाहनों की आवाजाही संभव नहीं हो पा रही है। जिसकी वजह से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मेट्रो को आगरा के भविष्य के लिए अहम परियोजना माना जा रहा है, लेकिन वर्तमान में यह परियोजना आम जनता की राजमार्क की परेशानी बढ़ा रही है। यदि समय रहते ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते है। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन और संबधित विभाग इस समस्या के समाधान के लिए कितनी जल्दी और कितनी प्रभावी कार्रवाई करते है। शहरवासियों की उम्मीद है कि विकास के साथ-साथ उनकी सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा, ताकि आगरा की सड़कों पर सफर एक बार फिर आसान हो सके।

Agra News: संजय प्लेस में 7 दिन से पानी का संकट, पाइप लाइन मरम्मत से सड़क बंद, लोग परेशान

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment