---Advertisement---

Agra Weather: अचानक बदला मौसम, बारिश और ठंडी हवाओ से बड़ी ग़लन

Published On: January 27, 2026
Follow Us
Agra Weather: बारिश के दौरान आगरा की सड़कों पर लोग
---Advertisement---

Agra Weather: आगरा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने और पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद मैदानी क्षेत्रों में ठंडी हवाओ का असर देखने को मिल रहा है। मंगलवार सुबह शहरवासियों हल्की धूप देखने को मिली उसके बाद अचानक बदलाव का अनुभव हुआ। सुबह आसमान में बादल छाए रहे और तेज ठंडी हवाएं चलती रही। करीब 9:30 बजे हल्की बुंदाबांदी शुरू हो गई, उसके बाद करीब 11:15 बजे अचानक से तेज बारिश हुई और शहर में अंधेरा छाह गया। जिससे ठंडक और बढ़ गई।

मंगलवार की सुबह आगरा में मौसम अचानक बदल गया। जहां सोमवार तक दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिल रही थी। वहीं मंगलवार को बादलों की आवाजाही बनी रही। सुबह तेज हवा और फिर तेज बारिश के चलते ताममान में गिरावट दर्ज की गई। तेज बारिश के कारण लोगों ने फिर से गर्म कपड़ों का सहारा लिया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह बदलाव पहाड़ी इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और उसके बाद चल रही ठंडी हवाओ की वजह से हुआ है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई, जिससे ठिठुरन बढ़ गई।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बीती रात न्यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से कम है ठंडी हवाओ के कारण ग़लन का असर सुबह और देर शाम ज्यादा महसूस किया गया। हालांकि. सोमवार दोपहर के समय धूम निकलने से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन हवा चलने के कारण गर्मी का असर कम रहा। पिछले टीम दिनों से शहर में लगातार ठंडी हवाएं चल रही है, जिससे मौसम में ठंडक बनी हुई है।

मौसम विभाग ने पहले ही मंगलवार को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाओ का अनुमान जताया था। विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे तक मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। बुधवार से मौसम धीरे-धीरे साफ हो सकता है, लेकिन सुबह और रात में ठंड बनी रहेगी। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्युनतम तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

आगरा में हुई झमाझम बारिश

तेज ठंडी हवाओं का एक सकारात्मक असर भी देखने को मिला है। हवा की गति तेज होने के कारण शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया है। पिछले कुछ दिनों से AQI संतोषजनक श्रेणी में बना हुआ है, जिससे सांस लेने में लोगों को राहत मिली है। हवा चलने से प्रदूषण के कण फैल जाते हैं, जिससे स्मॉग और धुंध की समस्या कम होती है। यही वजह है कि सुबह के समय हल्की धुंध के बावजूद दिन चढ़ने के साथ दृश्यता बेहतर हो गई।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक आगरा में मौसम ऐसा रहेगा

मंगलवार ( आज )

  • आसमान में बादल छाए रहेंगे
  • शाम और रात में हल्की बारिश/ बुंदाबांदी ki संभावना
  • ठंडी हवाएं चलती रहेंगी

तापमान

  • अधिकतम: 21-22 सेल्सियस
  • न्यूनतम: 11-12 सेल्सियस

कल का मौसम ( बुधवार )

  • सुबह हल्के बादल और ठंडी हवा
  • दोपहर में धूप निकलने की संभावना
  • बारिश की संभावना बहुत कम

तापमान

  • अधिकतम: 20 सेल्सियस
  • न्यूनतम: 9-10 सेल्सियस
  • सुबह और रात में ग़लन रहेगी, दिन में हल्की राहत मिलेगी

अगले 2-3 दिन का मौसम

  • मौसम साफ रहेगा
  • दिन में धूप
  • रात में ठंड

तापमान

  • अधिकतम: 19-21 सेल्सियस
  • न्यूनतम: 9 सेल्सियस

फरवरी के पहले सप्ताह तक मौसम सामान्य रहने का अनुमान है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है।

Agra News: आगरा में गणतंत्र दिवस की भव्य परेड, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने फहराया तिरंगा

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment