UP Board Exam 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है, लेकिन परीक्षा केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं की कमी एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। केंद्रों की सूची जारी होने के बाद कई स्कूल संचालकों और अभिभावकों ने व्यवस्थाओं को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई है। कहीं बैठे के लिए पर्याप्त फर्नीचर नहीं है तो कहीं पीने के पानी और साफ-सफाई की गंभीर समस्या सामने आई है। इन शिकायतों को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने समय रहते जरूरी सुधार के निर्देश दिए है।
154 परीक्षा केंद्रों पर उठी आपत्तियां
जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 154 परीक्षा केंद्र घोषित किए गए है। स्कूलों में छात्र आवंटन व अन्य दिक्कतों के लिए ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गई। DIOS कार्यालय के अनुसार 22 दिसंबर तक कुल 57 आपत्तियां प्राप्त हुए, जिनमें कई गंभीर मुद्दे शामिल थे। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने स्पष्ट किया कि प्राप्त सभी आपत्तियों का परीक्षण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि:
ज्यादातर आपत्तियां बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी थी, जिन्हें गंभीरता से लिया गया है। सभी केंद्रों को परीक्षा से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दे दिए गए है। DIOS ने यह भी साफ कर दिया कि अब परीक्षा केंदों की सूची में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
क्या-क्या समस्याएं सामने आई?
आपत्तियों में जिन प्रमुख समस्याओं को उजागर किया गया, उनमें शामिल है
- परीक्षा कक्षों में डेस्क-बेंच की कमी
- स्कूल परिसर में गंदा पानी भरा होना
- चहारदीवारी न होना, जिससे सुरक्षा पर सवाल
- छात्रों को दूसरे स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर आपत्ति
- शौचालय और पेयजल जैसे बुनियादी सुविधाओं का अभाव
UP Board Exam 2026: परीक्षा से पहले सुधार के निर्देश
DIOS कार्यालय की ओर से सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी किए गए है कि परीक्षा कक्षों में पर्याप्त फर्नीचर की व्यवस्था हो, परिसर में पानी निकासी और साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, छात्रों की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी व निगरानी व्यवस्था दुरुस्त रहे और साथ ही पेयजल और शौचालय की सुविधा हर हाल में उपलब्ध कराई जाए। इन निर्देशों का पालन न करने वाले केंदों पर सख्त करवाई के संकेत भी दिए गए है।
हाईस्कूल परीक्षा 2026: आंकड़ों पर एक नजर
वर्ष 2026 की हाईस्कूल परीक्षा के लिए
- कुल परीक्षार्थी: 1,21,922
- परीक्षा केंद्र: 154
| संस्थागत | व्यक्तिगत |
| छात्र- 32,512 | 44 |
| छात्राएं- 27,793 | 22 |
| कुल- 60,305 | 66 |
इंटरमिडिएट परीक्षा के आंकड़े
वर्ष 2026 की इंटरमिडिएट परीक्षा के लिय
| संस्थागत | व्यक्तिगत |
| छात्र- 34,874 | 541 |
| छात्राएं- 25,899 | 237 |
| कुल- 60,773 | 778 |
कब से कब तक चलेगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक प्रस्तावित है। हाईस्कूल, इंटरमिडिएट दोनो की परीक्षाएं एक साथ आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं सुबह और दोपहर की दो पालियों में होंगी, ताकि सभी विषयों की परीक्षा समय पर पूरी कराई जा सके।
परीक्षा का समय
बोर्ड परीक्षा के दौरान
- सुबह की पाली: लगभग 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
- दोपहर की पाली: लगभग 2:00 बजे से 5:15 बजे तक
छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
अभिभावकों की चिंता
परीक्षा केंद्रों की अव्यवस्था को लेकर अभिभावकों में भी चिंता देखी जा रही है। उनका कहना है कि अगर समय रहते व्यवस्थाएं नहीं सुधरी, तो छात्रों की परीक्षा प्रभावित हो सकती है। हालांकि DIOS के निर्देशों के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि परीक्षा से पहले सभी कमियां दूर कर ली जाएंगी। शिक्षा अभिभावकों का मानना है कि परीक्षा केंद्रों की पूर्व जांच अनिवार्य होनी चाहिए। सिर्फ कागजी आदेश नहीं, मैदानी निरीक्षण भी जरूरी है और साथ ही छात्रों के मानसिक दबाव को कम करने के लिए अनुकूल माहौल जरूरी है।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। सामने आई आपत्तियों ने व्यवस्था की खामियां को जरूर उजागर किया है, लेकिन DOIS द्वारा समय रहते सुधार के निर्देश देना एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
UP Board Exam 2026: आगरा में बदले परीक्षा केंद्र, आठ स्कूलों से हटे सेंटर, दो नए जुड़े
Agra News: ताजमहल जाने वालों के लिए बड़ी खबर: 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक बदली ट्रैफिक व्यवस्था







